अर्शदीप सिंह आज रच सकते हैं इतिहास, भारतीय नंबर-1 गेंदबाज बनने से सिर्फ इतने विकेट दूर

अर्शदीप सिंह आज रच सकते हैं इतिहास, भारतीय नंबर-1 गेंदबाज बनने से सिर्फ इतने विकेट दूर

अर्शदीप सिंह आज दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं! टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिए उन्हें सिर्फ 4 विकेट चाहिए। क्या वह अश्विन के 32 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएंगे? जानें पूरी डिटेल्स… 

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास आज एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में अगर अर्शदीप 4 विकेट ले लेते हैं, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

अभी यह रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने 24 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। अर्शदीप अभी सिर्फ 15 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं। अब सिर्फ 4 विकेट और लेते ही वह अश्विन को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन जाएंगे।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट:

खिलाड़ी का नाम मैच विकेट बेस्ट स्पेल
रविचंद्रन अश्विन 24 32 4/11
अर्शदीप सिंह 15 29 4/9
जसप्रीत बुमराह 18 26 3/7
हार्दिक पांड्या 25 24 3/20
रविंद्र जडेजा 30 22 3/15

अर्शदीप का फॉर्म कमाल का रहा है। उन्होंने पिछले मैच में अमेरिका के खिलाफ भी भारतीय अटैक को लीड किया था। अर्शदीप पहले से ही टी20 इंटरनेशनल (T20Is) में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जहां उनके नाम 76 मैचों में 118 विकेट दर्ज हैं।

दुनिया में कौन है नंबर-1?

अगर दुनिया भर की बात करें, तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 50 विकेट झटके हैं। उनके बाद लिस्ट में श्रीलंका के हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा आते है (दोनों के 40-40 विकेट हैं)।

खिलाड़ी का नाम देश मैच विकेट बेस्ट फिगर
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 43 50 4/9
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका 20 40 3/8
एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया 22 40 5/19
राशिद खान अफगानिस्तान 25 40 4/9
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 34 39 4/11

बॉलिंग करियर रिकॉर्ड

अर्शदीप की उम्र अभी सिर्फ 27 साल है और इस लिस्ट में सबसे कम मैच खेलकर (सिर्फ 15 मैच) दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जिस रफ्तार से वो विकेट ले रहे हैं, आने वाले समय में वो दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

फॉर्मेट मैच विकेट बेस्ट स्पेल (BBM) 5-विकेट हॉल
T20Is (इंटरनेशनल) 77 120 5/51 1
T20 वर्ल्ड कप 15 29 4/9 0
ODI (वनडे) 15 25 5/37 1
फर्स्ट क्लास (FC) 22 67 6/40 2
लिस्ट A 45 78 5/34 3
कुल T20s 187 249 5/32 2

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *