मकर संक्रांति के पावन पर्व को देखते हुए नालंदा डेयरी की ओर से व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डेयरी प्रशासन ने 10 लाख लीटर दूध और 100 टन दही की व्यवस्था की है। डेयरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मकर संक्रांति पर भारी मांग को देखते हुए डेयरी ने पूरी तैयारी कर ली है। हमने सुनिश्चित किया है कि सुधा डेयरी के सभी काउंटरों पर पर्याप्त मात्रा में दूध-दही उपलब्ध हो जाए। पैकिंग और गुणवत्ता में उपलब्ध होगा दही उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डेयरी ने 200 ग्राम से लेकर 15 किलोग्राम के जार तक विभिन्न आकार में दही की पैकिंग की है। दही दो प्रकार की गुणवत्ता में बाजार में उतारा गया है। कीमतें उपभोक्ता के बजट के अनुसार रखी गई है। सबसे छोटी पैकिंग 30 रुपए से शुरू होती है। एक किलोग्राम दही 72 रुपए (प्लेन) और 115 रुपए(स्मार्ट) में, पांच किलोग्राम दही 435 और 525 रुपए में, जबकि 15 किलोग्राम का स्मार्ट दही 1275 रुपए और प्लेन दही 1500 रुपए में उपलब्ध है। सुधा तिलकुट का भी लुत्फ मकर संक्रांति की परंपरागत मिठाई तिलकुट भी सुधा डेयरी की ओर से बाजार में उतारी गई है। 500 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध तिलकुट की कीमत 150 रुपए रखी गई है। बिहार में मकर संक्रांति पर तिलकुट का विशेष महत्व है और उपभोक्ता इसका पारंपरिक स्वाद ले सकेंगे। मकर मेला में ‘दही खाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन त्योहार को और रोचक बनाने के लिए नालंदा डेयरी ने 14 जनवरी को मकर मेला में ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सबसे अधिक दही खाने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व निबंधन अनिवार्य है। डेयरी अधिकारियों ने बताया कि निबंधन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी आज शाम पांच बजे तक मोबाइल नंबर 9472088372 और 8709497048 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व को देखते हुए नालंदा डेयरी की ओर से व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डेयरी प्रशासन ने 10 लाख लीटर दूध और 100 टन दही की व्यवस्था की है। डेयरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि मकर संक्रांति पर भारी मांग को देखते हुए डेयरी ने पूरी तैयारी कर ली है। हमने सुनिश्चित किया है कि सुधा डेयरी के सभी काउंटरों पर पर्याप्त मात्रा में दूध-दही उपलब्ध हो जाए। पैकिंग और गुणवत्ता में उपलब्ध होगा दही उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डेयरी ने 200 ग्राम से लेकर 15 किलोग्राम के जार तक विभिन्न आकार में दही की पैकिंग की है। दही दो प्रकार की गुणवत्ता में बाजार में उतारा गया है। कीमतें उपभोक्ता के बजट के अनुसार रखी गई है। सबसे छोटी पैकिंग 30 रुपए से शुरू होती है। एक किलोग्राम दही 72 रुपए (प्लेन) और 115 रुपए(स्मार्ट) में, पांच किलोग्राम दही 435 और 525 रुपए में, जबकि 15 किलोग्राम का स्मार्ट दही 1275 रुपए और प्लेन दही 1500 रुपए में उपलब्ध है। सुधा तिलकुट का भी लुत्फ मकर संक्रांति की परंपरागत मिठाई तिलकुट भी सुधा डेयरी की ओर से बाजार में उतारी गई है। 500 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध तिलकुट की कीमत 150 रुपए रखी गई है। बिहार में मकर संक्रांति पर तिलकुट का विशेष महत्व है और उपभोक्ता इसका पारंपरिक स्वाद ले सकेंगे। मकर मेला में ‘दही खाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन त्योहार को और रोचक बनाने के लिए नालंदा डेयरी ने 14 जनवरी को मकर मेला में ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सबसे अधिक दही खाने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्व निबंधन अनिवार्य है। डेयरी अधिकारियों ने बताया कि निबंधन ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी आज शाम पांच बजे तक मोबाइल नंबर 9472088372 और 8709497048 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


