प्लेन क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दुनियाभर में आए दिन ही इस तरह के हादसे देखने को मिल रहे हैं और सेना के विमान भी इससे सुरक्षित नहीं हैं। तुर्की (Turkey) में आज, बुधवार, 25 फरवरी को तड़के सुबह सेना का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। यह हादसा तुर्की के बालिकेसिर (Balıkesir) में हुआ।
हाईवे पर क्रैश हुआ फाइटर जेट, बना आग का गोला
तुर्की में सेना का F-16 फाइटर जेट बालिकेसिर में हाईवे पर क्रैश हुआ। फाइटर जेट ने 9वें मुख्य जेट बेस कमांड से उड़ान भरी और इस के कुछ ही मिनट बाद रेडियो और रडार संपर्क खो बैठा। इसके कुछ देर बाद ही फाइटर जेट बुरसा-इज़मिर हाईवे पर क्रैश हो गया और जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गया।
पायलट की हुई मौत
इस विमान हादसे में पायलट की मौत हो गई। विमान के क्रैश होने, धमाका होने और फिर आग का गोला बनने से मौके पर ही सेना के F-16 फाइटर जेट के पायलट ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस हादसे में और कोई हताहत नहीं हुआ।
किस वजह से क्रैश हुआ फाइटर जेट?
तुर्की की सेना के F-16 फाइटर जेट के क्रैश होने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है। तकनीकी खराबी, मौसम और अन्य कारणों को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है।



BREAKING: Video released showing the initial moments of the F-16 crash on the Balıkesir highway in Turkey, resulting in the death of the pilot.