आरा में रविवार को फंदे से लटका हुआ आर्मी जवान का शव मिला है। शेयर बाजार में नुकसान से डिप्रेशन में था। जिसके चलते आत्महत्या की आशंका है। पत्नी ने भी आत्महत्या की बात कही है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार(36) के तौर पर हुई। करीब 6 साल से नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पास किराए के घर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 225 रेजीमेंट में पोस्टिंग थी। 10 दिन पहले ड्यूटी पर गए थे, लेकिन साली की शादी के कारण शनिवार को वापस घर आ गए थे।
पैसे डूबने से डिप्रेशन में था मिली जानकारी के मुताबिक शेयर बाजार में करीब दो लाख रुपए रुपए इन्वेस्ट किया था, जो डूब गया। इसी बात से डिप्रेशन में था। रविवार को कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटक गया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा। शव कुंडी से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। घर में मचा कोहराम मृतक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी मनोरमा देवी और दो पुत्र रोहित कुमार, लक्ष्य कुमार है। पत्नी मनोरमा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है आरा में रविवार को फंदे से लटका हुआ आर्मी जवान का शव मिला है। शेयर बाजार में नुकसान से डिप्रेशन में था। जिसके चलते आत्महत्या की आशंका है। पत्नी ने भी आत्महत्या की बात कही है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार(36) के तौर पर हुई। करीब 6 साल से नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पास किराए के घर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 225 रेजीमेंट में पोस्टिंग थी। 10 दिन पहले ड्यूटी पर गए थे, लेकिन साली की शादी के कारण शनिवार को वापस घर आ गए थे।
पैसे डूबने से डिप्रेशन में था मिली जानकारी के मुताबिक शेयर बाजार में करीब दो लाख रुपए रुपए इन्वेस्ट किया था, जो डूब गया। इसी बात से डिप्रेशन में था। रविवार को कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटक गया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा। शव कुंडी से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। घर में मचा कोहराम मृतक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी मनोरमा देवी और दो पुत्र रोहित कुमार, लक्ष्य कुमार है। पत्नी मनोरमा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है


