Young Army Officer Dies of Heart Attack : सोचिए, आर्मी का जवान जिसकी उम्र महज 22 वर्ष थी। उनकी फिटनेस पर सवाल ही नहीं उठता। 23 फरवरी को मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना में 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर साथी जवान उन्हें कंधे पर डालकर हेलीपेड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से बारामूला से श्रीनगर लाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। कैप्टन अमन यूपी में जिला कुशीनगर के रहने वाले थे।
23 फरवरी को ही ‘स्पिट्सविला 7’ फेम एक्टर और मिस्टर इंडिया विनर मयंक पवार का 37 की उम्र में निधन हो गया। मयंक की मौत पर भी सोशल मीडिया पर यही सवाल उठ रहे थे कि युवाओं की अचानक मौत कैसे हो रही है। अगर आप मयंक की फिटनेस भी देखकर दंग रह जाएंगे।
डॉ. गौरव सिंघल, कार्डियोलॉजिस्ट ने पत्रिका के साथ बातचीत में युवाओं की अचानक मौत को लेकर कुछ बातें स्पष्ट की थीं।
क्या आप अंदर से भी फिट हैं?
वो कहते हैं, आप बाहर से कितने फिट दिख रहे हैं उससे अधिक जरूरी है अंदरूनी फिटनेस। आपकी बॉडी सिक्स पैक है, मसल्स हैं पर क्या आपका दिल, लिवर, किडनी, दिमाग भी उसी तरह से हेल्दी हैं? अधिकतर लोग इस पर ध्यान नही देते हैं। हम बाहरी फिटनेस को ही सबकुछ मान लेते हैं। डाइट, वर्कआउट के साथ-साथ इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-
- समय-समय पर शरीर की जांच जरूरी। कम से कम साल में एक बार शरीर की जांच अवश्य कराएं।
- अगर परिवार में किसी को भी हार्ट की बीमारी, डायबिटीज, कैंसर आदि रहा है तो आपको अधिक सचेत रहना चाहिए।
- मेंटल हेल्थ का भी पूरी तरह से ध्यान रखें और खुद को दिमागी तौर पर स्वस्थ व मजबूत रखना जरूरी है।
- बीपी का हाई य लो होना भी खतरे में डाल सकता है। इसका इलाज डॉक्टर के बताए अनुसार करें।
- अगर आपकी धड़कन अधिक तेज हो जाती है तो भी डॉक्टर से मिलें।
- शरीर को नींद भी भरपूर दें।
- शराब-सिगरेट जैसी नशीली चीजों से दूर रहें।
अचानक मौत से बचने का उपाय
वो आगे ये भी कहते हैं कि अगर इस तरह से शरीर का ध्यान रखा जाए तो कई चीजों को टाला जा सकता है। कई बार अचानक मौत की खबरें आती हैं जिसे कार्डियक अरेस्ट होना कहते हैं। इससे किसी की को बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, कुछ मिनटों के अंदर अगर अस्पताल ना ले जाएं तो मौत हो जाती है। या सीपीआर सही तरीके से दिया जाए तो अचानक मौत को टाला जा सकता है। लोगों को सीपीआर ट्रेनिंग लेनी चाहिए ताकि मेडिकल आपातकाल में काम आए।


