शेखपुरा में शुक्रवार की रात जवान की पत्नी का शव पलंग पर मिला है। महिला के गले पर फांसी के गहरे निशान मिले है। साथ ही नाक से खून निकलने के भी निशान मिले है। घटना मेहूस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है। मृतका की पहचान फरीदपुर गांव निवासी भीम कुमार की पत्नी मोनी कुमारी (28) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मोनी कुमारी बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के बुलाचक मोहल्ला निवासी शैलेंद्र यादव की बेटी थी। उनकी शादी छह साल पहले भीम कुमार से हुई थी। दुपट्टे से फंदा लगाकर की हत्या पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने मोनी कुमारी के गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी पति भारतीय सेना में जवान है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई मृतका का शव कमरे के अंदर पलंग पर मिला। पुलिस ने शव के बगल से दुपट्टा भी जब्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में शुक्रवार की रात जवान की पत्नी का शव पलंग पर मिला है। महिला के गले पर फांसी के गहरे निशान मिले है। साथ ही नाक से खून निकलने के भी निशान मिले है। घटना मेहूस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है। मृतका की पहचान फरीदपुर गांव निवासी भीम कुमार की पत्नी मोनी कुमारी (28) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मोनी कुमारी बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के बुलाचक मोहल्ला निवासी शैलेंद्र यादव की बेटी थी। उनकी शादी छह साल पहले भीम कुमार से हुई थी। दुपट्टे से फंदा लगाकर की हत्या पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने मोनी कुमारी के गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी पति भारतीय सेना में जवान है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह तीन दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई मृतका का शव कमरे के अंदर पलंग पर मिला। पुलिस ने शव के बगल से दुपट्टा भी जब्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


