सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होकर बना आग का गोला, लीबिया में 5 लोगों की मौत

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होकर बना आग का गोला, लीबिया में 5 लोगों की मौत

लीबिया (Libya) के दक्षिण-पूर्वी शहर कुफ्रा (Kufra) में अल-सार्रा एयर बेस पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सेना का एक हेलीकॉप्टर जो मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन से लौट रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर आग का गोला बन गया और पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

5 लोगों की मौत

लीबिया में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में सैन्य परिवहन सर्विस के दो लोग, एक मेडिकल स्टाफ और दो विदेशी लोग शामिल थे जो रूस के नागरिक बताए जा रहे हैं और उनकी पहचान पायलट और उसके सहायक के रूप में हुई है। अल-सार्रा एयर बेस पर लैंडिंग से ठीक पहले हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

किस वजह से क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर?

लीबिया की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश किस वजह से हुआ, फिलहाल इसका अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है, जिससे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि खराब मौसम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में जांच टीम हादसे की वजह पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *