जयपुर में 50 हजार रिश्वत लेते ट्रैप हुआ आर्मी इंजीनियर:जोधपुर में CBI मामलों के जज के निवास पर किया पेश, दो दिन के रिमांड पर भेजा

जयपुर में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार आर्मी के असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर सुधांशु सुमन को आज जोधपुर में कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई मामलों के जज के निवास पर पेश किया गया। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोप है कि उसने 35 लाख रुपए का बिल पास करने के बदले 90 हजार रुपए घूस की मांग की थी। शुक्रवार को जोधपुर CBI की टीम ने जयपुर से सुधांशु सुमन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद आज सीबीआई की टीम आरोपी को जयपुर से जोधपुर लेकर पहुंची है। 90 हजार रुपए में सौदा हुआ था तय दरअसल, शुक्रवार को जयपुर के निवारू आर्मी कैंट से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई जोधपुर सीबीआई के डीआईजी राजवीर सिंह के नेतृत्व में की गई थी। सुधांशु ने 35 लाख रुपए का बिल पास करने की एवज में 90 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की थी। जब सौदा 90 हजार में तय हुआ। उसके बाद शनिवार को जयपुर में 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते सीबीआई टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद में उसे जयपुर से जोधपुर लाया गया, यहां पर सीबीआई मामले के विशेष न्यायाधीश के आवास पर उसे पेश किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *