हथियारबंद अपराधियों ने 7 लाख की चोरी की:जहानाबाद में दिव्यांग परिवार को बंधक बनाकर कैश और ज्वेलरी चुराए

हथियारबंद अपराधियों ने 7 लाख की चोरी की:जहानाबाद में दिव्यांग परिवार को बंधक बनाकर कैश और ज्वेलरी चुराए

जहानाबाद के टेहटा बाजार स्थित काली स्थान के समीप शुक्रवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक विकलांग परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों ने घर से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात की चोरी की। पीड़ित आशुतोष राज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे उनके घर के पीछे से लगभग पांच हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए। सभी अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा था। 7 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए उन्होंने हथियार दिखाकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि यदि घर का सामान नहीं दिया गया तो गोली मार देंगे। डर के कारण परिजनों ने पेटी और बक्सों की चाबी अपराधियों को दे दी। अपराधियों ने करीब एक घंटे तक परिवार को बंधक बनाए रखा। वे घर से 1,00,000 रुपये नगद, सोने की चेन, कनवाली और जितिया सहित लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया कि पीड़ित के माता-पिता दोनों विकलांग हैं। पिता बाहर नौकरी करते हैं, जबकि घटना के समय घर में माता और भाई-बहन मौजूद थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। बीच बाजार इस तरह की वारदात से स्थानीय लोग भी काफी भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि हथियार के बल पर अपराधियों द्वारा बंधक बनाकर की गई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार वासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जहानाबाद के टेहटा बाजार स्थित काली स्थान के समीप शुक्रवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक विकलांग परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों ने घर से लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात की चोरी की। पीड़ित आशुतोष राज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे उनके घर के पीछे से लगभग पांच हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए। सभी अपराधियों के हाथ में देसी कट्टा था। 7 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए उन्होंने हथियार दिखाकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और धमकी दी कि यदि घर का सामान नहीं दिया गया तो गोली मार देंगे। डर के कारण परिजनों ने पेटी और बक्सों की चाबी अपराधियों को दे दी। अपराधियों ने करीब एक घंटे तक परिवार को बंधक बनाए रखा। वे घर से 1,00,000 रुपये नगद, सोने की चेन, कनवाली और जितिया सहित लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया कि पीड़ित के माता-पिता दोनों विकलांग हैं। पिता बाहर नौकरी करते हैं, जबकि घटना के समय घर में माता और भाई-बहन मौजूद थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। बीच बाजार इस तरह की वारदात से स्थानीय लोग भी काफी भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि हथियार के बल पर अपराधियों द्वारा बंधक बनाकर की गई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार वासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *