ऑटो हटाने को लेकर बहस, चालक पर चाकू से हमला:उमरिया के पाली में जुलूस के दौरान विवाद, एक आरोपी हिरासत में

ऑटो हटाने को लेकर बहस, चालक पर चाकू से हमला:उमरिया के पाली में जुलूस के दौरान विवाद, एक आरोपी हिरासत में

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में रामनवमी के जवारे विसर्जन जुलूस के दौरान एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में ऑटो चालक मंगलू की पीठ पर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विवाद शुक्रवार को ऑटो को आगे-पीछे करने की बात पर शुरू हुआ। जुलूस के दौरान कुछ युवकों और मंगलू के बीच कहासुनी हो गई, जो इतनी बढ़ी कि युवकों ने मंगलू पर चाकू चला दिया। ऑटो हटाने को लेकर हुआ विवाद घायल मंगलू ने बताया कि उन्होंने अपना ऑटो किनारे खड़ा किया था। जब वह उसे हटाने आए और स्टार्ट करने के लिए रस्सी लगाने लगे, तभी तीन युवकों से उनकी बहस हो गई। इसी बीच उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, मंगलू की पीठ पर गहरा घाव है और उन्हें तीन टांके आए हैं। पुलिस ने एक को पकड़ा घटना के बाद पाली पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और बाकी हमलावरों की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *