क्या पुलिस के निशाने पर यादव हैं?:83 दिन में 10 एनकाउंटर, 60% यादव, 19 बालू-भू माफिया में आधे इसी जाति के, कुशवाहा का फुल एनकाउंटर

‘सिर्फ एक जाति-धर्म के लोग अपराधी नहीं हैं। अपराधी हर जाति में हैं। उन जातियों के खिलाफ कहीं कुछ नहीं हो रहा है। सरकार उनको अपने बगल में बैठाकर चल रही है। उससे हत्या, लूट और बलात्कार करवा रही है। ये सरकार एक जाति और एक धर्म के खिलाफ लगी हुई है।’ सदन के बाहर बुधवार को राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने ये बातें कहीं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विपक्ष के नेता के अनुसार क्या बिहार पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है? क्या गृह मंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस गोली चलाने से पहले पता करती है कि अपराधी किस समाज से है? फायरिंग करनी है या पिस्टल को वापस होलस्टर में रख लेना है। नई सरकार बनने के बाद 83 दिनों में 10 बड़े एनकाउंटर हुए हैं। पुलिस ने दो फुल और 8 हाफ एनकाउंटर किए। वैशाली में सोना लुटेरा प्रिंस और बेगूसराय में नक्सली दयानंद ‎मालाकार मारा गया। घायल हुए अपराधियों में से करीब 60% यादव हैं। सबसे पहले जानिए, नई सरकार बनने के बाद कौन से 10 एनकाउंटर चर्चा में रहे 1- STF ने सूर्या डॉन को दौड़ाकर गोली मारी डेट- 11 फरवरी 2026 क्या हुआ: पटना में STF ने सूर्या डॉन उर्फ राजीव कुमार को दौड़ाकर गोली मारी। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस के जवानों ने भी गोली चलाई। पैर में एक गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे NMCH में भर्ती कराया गया है। कौन है सूर्या डॉन? यादव जाति से आने वाले सूर्या डॉन पर 25 हजार रुपए इनाम है। उस पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक केस दर्ज हैं। वह खाजेकला थाना इलाके का रहने वाला है। 2- एनकाउंटर में मारा गया 300kg सोना लूटने वाला प्रिंस
डेट- 6 फरवरी, 2026 वैशाली में STF ने कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस उर्फ अभिजीत उर्फ चश्मा को एनकाउंटर में मार गिराया। वैशाली सदर थाना की हनुमान नगर कॉलोनी में पुलिस ने प्रिंस को घेरा था। खुद को घिरता देख प्रिंस और उसके साथी त्रिलोकी कुमार उर्फ रिशु ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 30 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से प्रिंस और रिशु घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। घायल रिशु को गिरफ्तार कर लिया गया। कौन था प्रिंस? प्रिंस वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का रहने वाला था। कुशवाहा जाति से आने वाला प्रिंस सुबोध सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उस पर 2 लाख रुपए का इनाम था। वह मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, यूपी, चेन्नई, पंजाब और ओडिशा में 300 किलो सोना लूट की वारदातों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के 30 केस दर्ज थे। 3- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार इंचार्ज गिरफ्तार
डेट- 22 जनवरी 2026 पटना के मसौढ़ी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बिहार प्रभारी परमानंद यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। अपने को घिरता देख परमानंद ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने परमानंद को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कौन है परमानंद यादव? परमानंद यादव झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा गांव का रहने वाला है। पटना के जक्कनपुर में किराए के मकान में रह रहा था। बिहार और झारखंड के कारोबारियों से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगता था। 4- पुलिस ने कुख्यात प्रह्लाद के पैर में गोली मारी डेट- 11 जनवरी 2026 पटना जिले के बाढ़ में पुलिस और एसटीएफ के जवानों और कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को प्रह्लाद की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। खुद को घिरता देख प्रह्लाद ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो अपराधी के पैर में लगी। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में पुलिस ने प्रह्लाद के पास से एक देसी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किए। कौन है प्रह्लाद कुमार? राजपूत जाति से आने वाला प्रह्लाद अथमलगोला के धर्मपुर का रहने वाला है। उस पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के चार बड़े मामले दर्ज हैं। 5- 25 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय गिरफ्तार डेट- 2 जनवरी 2026 पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 25 हजार के इनामी कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैनेजर राय स्कूटी से खगौल इलाके में आया हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख वह स्कूटी छोड़कर भागने लगा। जब पुलिस ने रुकने को कहा तो उसने दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मैनेजर राय के पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। कौन है मैनेजर राय? मैनेजर राय खगाैल में किराए के मकान में रहकर अपराध करता था। खगाैल में अनवर और मनेर में निराला की हत्या के आरोप उसपर लगे हैं। पैसे लेकर हत्या करने के साथ ही लूटी हुई गाड़ी से शराब तस्करी भी करता था। 6- मुठभेड़ में मारा गया नक्सली दयानंद डेट- 31 दिसंबर 2025 एसटीएफ ने बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के लखन पट्टी गांव में कुख्यात नक्सली दयानंद मालाकार को मुठभेड़ में मार गिराया। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी घायल हुए। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक इंसास राइफल, एक देसी कार्बाइन, एक देसी पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस, देसी कार्बाइन का अतिरिक्त मैगजीन और 15 खोखे बरामद किए थे। कौन था दयानंद मालाकार? मृतक दयानंद मालाकार लखनपट्टी गांव का रहने वाला था। माली जाति से आने वाले दयानंद पर 50 हजार रुपए का इनाम था। दयानंद मालाकार उर्फ छोटू लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उस पर माकपा नेता दिनेश सिंह के घर को डायनामाइट लगाकर उड़ाने, माकपा नेता राम पुकार चौरसिया की गोली मारकर हत्या करने, लेवी नहीं देने पर सड़क निर्माण में लगी जेसीबी जलाने सहित कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप थे। उसके खिलाफ 16 संगीन मामले दर्ज हैं। 7- डॉक्टर को अगवा करने के आरोपी रंजन राय और सोनू राय मुठभेड़ में घायल डेट- 18 दिसंबर 2025 छपरा के डॉ. सजल कुमार को अगवा करने की कोशिश मामले में आरोपी सोनू‎ राय और रंजन राय पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए। दोनों के पैर में गोली लगी। इस केस में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रंजन राय और सोनू‎ राय कौन हैं? रंजन राय और सोनू‎ राय पैसे लेकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। रंजन राय छपरा थाना क्षेत्र के दहियांवा और सोनू राय अवतार नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को हथियार बरामदगी के लिए एक बगीचे में ले गई। यहीं, दोनों ने छिपाए हुए पिस्टल को खोजा और फायरिंग कर दी। बदले में पुलिस ने भी गोली चलाई। 8- बैंककर्मी से मांगी रंगदारी, पुलिस ने एनकाउंटर कर पकड़ा डेट- 11 दिसंबर 2025 पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने कुख्यात राकेश कुमार को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। वह बेंगलुरु में तैनात बैंककर्मी अनिरुद्ध कुमार से 10 लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था। पुलिस ने उसके साथी रंजन कुमार रौशन को भी गिरफ्तार किया। कौन है राकेश कुमार? राकेश कुमार पिपरा थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव का निवासी है। उस पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक नेटवर्क पिपरा, बिक्रमगंज और आसपास के इलाकों में फैला हुआ बताया जाता है। 9- छपरा में शराब माफिया अजय राय का हाफ एनकाउंटर डेट- 2 दिसंबर 2025 पुलिस ने छपरा के मांझी में शराब माफिया अजय राय का हाफ एनकाउंटर किया। पुलिस की फायरिंग की आवाज सुनकर एक तस्कर सुकेश कुमार ने सरेंडर कर दिया। अजय शराब की खेप उतरवा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। अजय राय भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। अजय राय के पैर में गोली लगी है। कौन है अजय राय? अजय राय बड़ा शराब तस्कर है। वह नाव का इस्तेमाल कर नदी के रास्ते शराब बिहार मंगाता था। इसके बाद शराब को छोटे धंधेबाजों को देता था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। 10- एनकाउंटर में कुख्यात शिवदत्त राय घायल डेट- 21 नवंबर 2025 बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में पुलिस के साथ एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय घायल हो गया। उसके जांघ में गोली लगी। एनकाउंटर के बाद एसटीएफ ने कुख्यात शिवदत्त राय को गिरफ्तार किया। कौन है शिवदत्त राय? शिवदत्त राय तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का निवासी है। वह एक केस में 2 माह पहले जमानत पर बाहर निकला था। अवैध हथियार बनाने और उनकी तस्करी में लिप्त था। पुलिस को उसके पास के 7 पिस्टल और एक अर्धनिर्मित हथियार के अलावा 9 एमएम के 2 कारतूस, 7 मैगजीन, अर्धनिर्मित 21 मैगजीन समेत मिनी गन फैक्टरी में इस्तेमाल होने वाले सामान मिले। RJD का आरोप जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर राजद ने विधानसभा में एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। कहा कि नई सरकार में 10 एनकाउंटर हुए हैं। जाति देखकर एनकाउंटर हो रहा है। सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘एक जाति और एक धर्म के लोग केवल अपराधी नहीं हैं। अपराधी हर जाति में हैं। उन जातियों को कहीं कुछ नहीं हो रहा है। उसको सरकार अपने बगल में बैठाकर चल रही है। उससे हत्या करा रही है। लूट करा रही है। बलात्कार करवा रही है। महिलाओं की हत्या करवा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘ये सरकार एक जाति और एक धर्म के खिलाफ लगी हुई है। मैं अपराधी के खिलाफ हूं। अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही है।’ इसके जवाब में JDU MLC और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा, ‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती। ऐसे लोगों को बिहार छोड़ना पड़ेगा।’ सरकार ने की 1419 माफियाओं की पहचान, 19 बड़े बालू-जमीन माफियाओं में आधे एक जाति से सरकार ने 1419 माफियाओं की पहचान की है। 70 माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सबसे तीखी नजर उन जमीन माफियाओं पर है, जिन्होंने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है। 8 जमीन माफिया की 40 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने को लेकर EOU ने ED को लिखा है। 11 बालू माफिया से 15 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। यानी दोनों तरह के माफियाओं से सरकार 51 करोड़ रुपए वसूलेगी। 19 बालू और जमीन माफियाओं में से आधे एक जाति से हैं। इन 8 जमीन माफियाओं की 40 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
इन 11 बालू माफियाओं की 15 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त ‘सिर्फ एक जाति-धर्म के लोग अपराधी नहीं हैं। अपराधी हर जाति में हैं। उन जातियों के खिलाफ कहीं कुछ नहीं हो रहा है। सरकार उनको अपने बगल में बैठाकर चल रही है। उससे हत्या, लूट और बलात्कार करवा रही है। ये सरकार एक जाति और एक धर्म के खिलाफ लगी हुई है।’ सदन के बाहर बुधवार को राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने ये बातें कहीं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विपक्ष के नेता के अनुसार क्या बिहार पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है? क्या गृह मंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस गोली चलाने से पहले पता करती है कि अपराधी किस समाज से है? फायरिंग करनी है या पिस्टल को वापस होलस्टर में रख लेना है। नई सरकार बनने के बाद 83 दिनों में 10 बड़े एनकाउंटर हुए हैं। पुलिस ने दो फुल और 8 हाफ एनकाउंटर किए। वैशाली में सोना लुटेरा प्रिंस और बेगूसराय में नक्सली दयानंद ‎मालाकार मारा गया। घायल हुए अपराधियों में से करीब 60% यादव हैं। सबसे पहले जानिए, नई सरकार बनने के बाद कौन से 10 एनकाउंटर चर्चा में रहे 1- STF ने सूर्या डॉन को दौड़ाकर गोली मारी डेट- 11 फरवरी 2026 क्या हुआ: पटना में STF ने सूर्या डॉन उर्फ राजीव कुमार को दौड़ाकर गोली मारी। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस के जवानों ने भी गोली चलाई। पैर में एक गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे NMCH में भर्ती कराया गया है। कौन है सूर्या डॉन? यादव जाति से आने वाले सूर्या डॉन पर 25 हजार रुपए इनाम है। उस पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक केस दर्ज हैं। वह खाजेकला थाना इलाके का रहने वाला है। 2- एनकाउंटर में मारा गया 300kg सोना लूटने वाला प्रिंस
डेट- 6 फरवरी, 2026 वैशाली में STF ने कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस उर्फ अभिजीत उर्फ चश्मा को एनकाउंटर में मार गिराया। वैशाली सदर थाना की हनुमान नगर कॉलोनी में पुलिस ने प्रिंस को घेरा था। खुद को घिरता देख प्रिंस और उसके साथी त्रिलोकी कुमार उर्फ रिशु ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 30 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से प्रिंस और रिशु घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। घायल रिशु को गिरफ्तार कर लिया गया। कौन था प्रिंस? प्रिंस वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का रहने वाला था। कुशवाहा जाति से आने वाला प्रिंस सुबोध सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उस पर 2 लाख रुपए का इनाम था। वह मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, यूपी, चेन्नई, पंजाब और ओडिशा में 300 किलो सोना लूट की वारदातों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के 30 केस दर्ज थे। 3- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार इंचार्ज गिरफ्तार
डेट- 22 जनवरी 2026 पटना के मसौढ़ी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बिहार प्रभारी परमानंद यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। अपने को घिरता देख परमानंद ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने परमानंद को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कौन है परमानंद यादव? परमानंद यादव झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा गांव का रहने वाला है। पटना के जक्कनपुर में किराए के मकान में रह रहा था। बिहार और झारखंड के कारोबारियों से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगता था। 4- पुलिस ने कुख्यात प्रह्लाद के पैर में गोली मारी डेट- 11 जनवरी 2026 पटना जिले के बाढ़ में पुलिस और एसटीएफ के जवानों और कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को प्रह्लाद की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। खुद को घिरता देख प्रह्लाद ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो अपराधी के पैर में लगी। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में पुलिस ने प्रह्लाद के पास से एक देसी कट्टा और 6 कारतूस बरामद किए। कौन है प्रह्लाद कुमार? राजपूत जाति से आने वाला प्रह्लाद अथमलगोला के धर्मपुर का रहने वाला है। उस पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के चार बड़े मामले दर्ज हैं। 5- 25 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय गिरफ्तार डेट- 2 जनवरी 2026 पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 25 हजार के इनामी कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर मैनेजर राय को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैनेजर राय स्कूटी से खगौल इलाके में आया हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख वह स्कूटी छोड़कर भागने लगा। जब पुलिस ने रुकने को कहा तो उसने दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मैनेजर राय के पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। कौन है मैनेजर राय? मैनेजर राय खगाैल में किराए के मकान में रहकर अपराध करता था। खगाैल में अनवर और मनेर में निराला की हत्या के आरोप उसपर लगे हैं। पैसे लेकर हत्या करने के साथ ही लूटी हुई गाड़ी से शराब तस्करी भी करता था। 6- मुठभेड़ में मारा गया नक्सली दयानंद डेट- 31 दिसंबर 2025 एसटीएफ ने बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के लखन पट्टी गांव में कुख्यात नक्सली दयानंद मालाकार को मुठभेड़ में मार गिराया। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी घायल हुए। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक इंसास राइफल, एक देसी कार्बाइन, एक देसी पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस, देसी कार्बाइन का अतिरिक्त मैगजीन और 15 खोखे बरामद किए थे। कौन था दयानंद मालाकार? मृतक दयानंद मालाकार लखनपट्टी गांव का रहने वाला था। माली जाति से आने वाले दयानंद पर 50 हजार रुपए का इनाम था। दयानंद मालाकार उर्फ छोटू लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उस पर माकपा नेता दिनेश सिंह के घर को डायनामाइट लगाकर उड़ाने, माकपा नेता राम पुकार चौरसिया की गोली मारकर हत्या करने, लेवी नहीं देने पर सड़क निर्माण में लगी जेसीबी जलाने सहित कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप थे। उसके खिलाफ 16 संगीन मामले दर्ज हैं। 7- डॉक्टर को अगवा करने के आरोपी रंजन राय और सोनू राय मुठभेड़ में घायल डेट- 18 दिसंबर 2025 छपरा के डॉ. सजल कुमार को अगवा करने की कोशिश मामले में आरोपी सोनू‎ राय और रंजन राय पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए। दोनों के पैर में गोली लगी। इस केस में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रंजन राय और सोनू‎ राय कौन हैं? रंजन राय और सोनू‎ राय पैसे लेकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। रंजन राय छपरा थाना क्षेत्र के दहियांवा और सोनू राय अवतार नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को हथियार बरामदगी के लिए एक बगीचे में ले गई। यहीं, दोनों ने छिपाए हुए पिस्टल को खोजा और फायरिंग कर दी। बदले में पुलिस ने भी गोली चलाई। 8- बैंककर्मी से मांगी रंगदारी, पुलिस ने एनकाउंटर कर पकड़ा डेट- 11 दिसंबर 2025 पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने कुख्यात राकेश कुमार को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। वह बेंगलुरु में तैनात बैंककर्मी अनिरुद्ध कुमार से 10 लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था। पुलिस ने उसके साथी रंजन कुमार रौशन को भी गिरफ्तार किया। कौन है राकेश कुमार? राकेश कुमार पिपरा थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव का निवासी है। उस पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उसका आपराधिक नेटवर्क पिपरा, बिक्रमगंज और आसपास के इलाकों में फैला हुआ बताया जाता है। 9- छपरा में शराब माफिया अजय राय का हाफ एनकाउंटर डेट- 2 दिसंबर 2025 पुलिस ने छपरा के मांझी में शराब माफिया अजय राय का हाफ एनकाउंटर किया। पुलिस की फायरिंग की आवाज सुनकर एक तस्कर सुकेश कुमार ने सरेंडर कर दिया। अजय शराब की खेप उतरवा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। अजय राय भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। अजय राय के पैर में गोली लगी है। कौन है अजय राय? अजय राय बड़ा शराब तस्कर है। वह नाव का इस्तेमाल कर नदी के रास्ते शराब बिहार मंगाता था। इसके बाद शराब को छोटे धंधेबाजों को देता था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। 10- एनकाउंटर में कुख्यात शिवदत्त राय घायल डेट- 21 नवंबर 2025 बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में पुलिस के साथ एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय घायल हो गया। उसके जांघ में गोली लगी। एनकाउंटर के बाद एसटीएफ ने कुख्यात शिवदत्त राय को गिरफ्तार किया। कौन है शिवदत्त राय? शिवदत्त राय तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव का निवासी है। वह एक केस में 2 माह पहले जमानत पर बाहर निकला था। अवैध हथियार बनाने और उनकी तस्करी में लिप्त था। पुलिस को उसके पास के 7 पिस्टल और एक अर्धनिर्मित हथियार के अलावा 9 एमएम के 2 कारतूस, 7 मैगजीन, अर्धनिर्मित 21 मैगजीन समेत मिनी गन फैक्टरी में इस्तेमाल होने वाले सामान मिले। RJD का आरोप जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर राजद ने विधानसभा में एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। कहा कि नई सरकार में 10 एनकाउंटर हुए हैं। जाति देखकर एनकाउंटर हो रहा है। सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘एक जाति और एक धर्म के लोग केवल अपराधी नहीं हैं। अपराधी हर जाति में हैं। उन जातियों को कहीं कुछ नहीं हो रहा है। उसको सरकार अपने बगल में बैठाकर चल रही है। उससे हत्या करा रही है। लूट करा रही है। बलात्कार करवा रही है। महिलाओं की हत्या करवा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘ये सरकार एक जाति और एक धर्म के खिलाफ लगी हुई है। मैं अपराधी के खिलाफ हूं। अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही है।’ इसके जवाब में JDU MLC और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा, ‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती। ऐसे लोगों को बिहार छोड़ना पड़ेगा।’ सरकार ने की 1419 माफियाओं की पहचान, 19 बड़े बालू-जमीन माफियाओं में आधे एक जाति से सरकार ने 1419 माफियाओं की पहचान की है। 70 माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। सबसे तीखी नजर उन जमीन माफियाओं पर है, जिन्होंने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है। 8 जमीन माफिया की 40 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने को लेकर EOU ने ED को लिखा है। 11 बालू माफिया से 15 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। यानी दोनों तरह के माफियाओं से सरकार 51 करोड़ रुपए वसूलेगी। 19 बालू और जमीन माफियाओं में से आधे एक जाति से हैं। इन 8 जमीन माफियाओं की 40 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
इन 11 बालू माफियाओं की 15 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *