Aravalli : सीएम भजनलाल बोले- अरावली में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देंगे

Aravalli : सीएम भजनलाल बोले- अरावली में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देंगे

झालावाड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अरावली मामले में कांग्रेस पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। यहां डग में राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार अरावली में किसी भी तरह की छेड़छाड़ और खनन नहीं होने देगी। इस बात का प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अरावली को लेकर गुमराह करने वाला बयान दे रहे हैं। वे काम नहीं करते। सिर्फ ट्वीट करते हैं। ‘सेव अरावली’ का डीपी बदलने से काम नहीं होता। काम होता है दृढ़ इच्छाशक्ति से। मैं गहलोत से पूछना चाहता हूं कि 2002 और 2010 में आपने कैसे काम किया। आपने 700 पट्टे और 1000 लीज कैसे दी। इसके पेपर मेरे पास हैं। आपने ब्रज कोस में पर्वतमाला में पट्टे दे दिए। भाजपा सरकार ने उनको निरस्त किया।

बांध बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने झालावाड़ के डग में छोटी काली सिंध और चाचूरनी नदी पर बांध बनाने की घोषणा की। डग में पशुओं के लिए 15 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की भी घोषणा की। यहां मालवी और गिर गायों की नस्ल सुधार पर काम किया जाएगा। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह ने भी संबोधित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *