अररिया का 14 जनवरी को 36वां स्थापना दिवस:मकर संक्रांति महोत्सव संग होगा विविध कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं से शामिल होने की अपील

अररिया का 14 जनवरी को 36वां स्थापना दिवस:मकर संक्रांति महोत्सव संग होगा विविध कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं से शामिल होने की अपील

अररिया जिला 14 जनवरी 2026 को अपना 36वां स्थापना दिवस मनाएगा। यह उत्सव मकर संक्रांति महोत्सव के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हाई स्कूल अररिया परिसर में होगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे प्रभातफेरी सह मैराथन से होगी। यह मैराथन अररिया कॉलेज स्टेडियम से शुरू होकर बस स्टैंड और गोढी चौक होते हुए हाई स्कूल अररिया में समाप्त होगी। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं और नागरिकों में स्वास्थ्य तथा एकजुटता का संदेश देना है। स्टॉल प्रदर्शनी का किया जाएगा उद्घाटन सुबह 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इन स्टॉलों पर केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसमें पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन प्रतियोगिताओं का लक्ष्य युवा पीढ़ी में कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना है। अपराह्न 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें स्थानीय कलाकार मधेपुरा-मिथिला अंचल की समृद्ध परंपरा को लोकगीत, झूमर, जट-जटिन, बिदेसिया और अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से जीवंत करेंगे। छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और छात्र-छात्राओं से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को जनभागीदारी के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ नई ऊर्जा और एकता का संदेश भी देगा। अररिया जिला 14 जनवरी 2026 को अपना 36वां स्थापना दिवस मनाएगा। यह उत्सव मकर संक्रांति महोत्सव के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हाई स्कूल अररिया परिसर में होगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे प्रभातफेरी सह मैराथन से होगी। यह मैराथन अररिया कॉलेज स्टेडियम से शुरू होकर बस स्टैंड और गोढी चौक होते हुए हाई स्कूल अररिया में समाप्त होगी। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं और नागरिकों में स्वास्थ्य तथा एकजुटता का संदेश देना है। स्टॉल प्रदर्शनी का किया जाएगा उद्घाटन सुबह 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इन स्टॉलों पर केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसमें पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन प्रतियोगिताओं का लक्ष्य युवा पीढ़ी में कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना है। अपराह्न 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें स्थानीय कलाकार मधेपुरा-मिथिला अंचल की समृद्ध परंपरा को लोकगीत, झूमर, जट-जटिन, बिदेसिया और अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से जीवंत करेंगे। छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और छात्र-छात्राओं से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को जनभागीदारी के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ नई ऊर्जा और एकता का संदेश भी देगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *