अररिया पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार:मंदिरों और दुकानों में करता था चोरी, लाखों का सामान बरामद

अररिया पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार:मंदिरों और दुकानों में करता था चोरी, लाखों का सामान बरामद

अररिया पुलिस ने मंदिरों और दुकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद नौशाद को किशनगंज जिले से घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई है। अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में तीन अलग-अलग चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनमें 17 जनवरी की रात सोहंदर स्थित गायत्री मंदिर, 22 जनवरी की रात किसान चौक स्थित दुर्गा मंदिर और 27 जनवरी को बनखत्ता की एक सोना-चांदी की दुकान शामिल है। इन घटनाओं में दान पेटी, चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुराया गया था। कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया इन संवेदनशील घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की और आरोपी मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया। नौशाद, मोहम्मद असरू का बेटा है और दहीभात हाटगांव, वार्ड नंबर 2, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज का निवासी है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। इसमें घटना में प्रयुक्त बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाइल, 12 चांदी के सिक्के, एक तांबे का सिक्का, 5 मलेशिया के 2 रुपये के सिक्के, 10 भारतीय सिक्के (5 एक रुपये के, 5 पांच रुपये के), एक धातु का दन्द्रहा, कानबाली, अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, हाथ चैन, मांगटिका, नथुनी, पायल, पासबंद, लॉकेट, चांदी की अंगूठी और 1200 रुपये नकद शामिल हैं। विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित था एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नौशाद किशनगंज जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ टेढ़ागाछ थाने में 7 और जोकीहाट थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस गिरफ्तारी से स्थानीय धार्मिक स्थलों में सुरक्षा को लेकर लोगों में राहत है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर सख्ती बरतने का संदेश दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित थानों में चोरी के नए मामले दर्ज कर आगे की जांच जारी है। अररिया पुलिस ने मंदिरों और दुकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मोहम्मद नौशाद को किशनगंज जिले से घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ पकड़ा गया है। उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई है। अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में तीन अलग-अलग चोरी की घटनाएं हुई थीं। इनमें 17 जनवरी की रात सोहंदर स्थित गायत्री मंदिर, 22 जनवरी की रात किसान चौक स्थित दुर्गा मंदिर और 27 जनवरी को बनखत्ता की एक सोना-चांदी की दुकान शामिल है। इन घटनाओं में दान पेटी, चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुराया गया था। कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया इन संवेदनशील घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की और आरोपी मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया। नौशाद, मोहम्मद असरू का बेटा है और दहीभात हाटगांव, वार्ड नंबर 2, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज का निवासी है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। इसमें घटना में प्रयुक्त बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाइल, 12 चांदी के सिक्के, एक तांबे का सिक्का, 5 मलेशिया के 2 रुपये के सिक्के, 10 भारतीय सिक्के (5 एक रुपये के, 5 पांच रुपये के), एक धातु का दन्द्रहा, कानबाली, अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, हाथ चैन, मांगटिका, नथुनी, पायल, पासबंद, लॉकेट, चांदी की अंगूठी और 1200 रुपये नकद शामिल हैं। विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित था एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नौशाद किशनगंज जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ टेढ़ागाछ थाने में 7 और जोकीहाट थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस गिरफ्तारी से स्थानीय धार्मिक स्थलों में सुरक्षा को लेकर लोगों में राहत है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर सख्ती बरतने का संदेश दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित थानों में चोरी के नए मामले दर्ज कर आगे की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *