बक्सर ITI में 12 जनवरी को अप्रेंटिसशिप मेला:युवाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित कंपनियों में ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर

बक्सर ITI में 12 जनवरी को अप्रेंटिसशिप मेला:युवाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित कंपनियों में ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर

बक्सर के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने हेतु 12 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), बक्सर परिसर में सुबह 10:00 बजे से लगेगा। इसका आयोजन बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के देखरेख में किया जा रहा है। इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें SLMG बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड नवांगर, डुमरांव, बक्सर, टाटा मोटर्स जमशेदपुर (झारखंड), टाटा मोटर्स पंतनगर (उत्तराखंड) और टाटा मोटर्स सानंद (गुजरात) शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने बताया कि यह मेला पूर्णतः निशुल्क है और इसमें किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए है, ताकि वे सीधे उद्योगों से जुड़कर अपने कौशल को और बेहतर बना सकें। सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 12 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर पहुंचकर मेले में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उद्योगों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा प्राचार्य रशीद ने आगे बताया कि अप्रेंटिसशिप मेला के माध्यम से चयनित युवाओं को उद्योगों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। यह अनुभव भविष्य में उन्हें स्थायी रोजगार प्राप्त करने में सहायता करेगा और जिले के तकनीकी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बक्सर के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने हेतु 12 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), बक्सर परिसर में सुबह 10:00 बजे से लगेगा। इसका आयोजन बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के देखरेख में किया जा रहा है। इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें SLMG बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड नवांगर, डुमरांव, बक्सर, टाटा मोटर्स जमशेदपुर (झारखंड), टाटा मोटर्स पंतनगर (उत्तराखंड) और टाटा मोटर्स सानंद (गुजरात) शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने बताया कि यह मेला पूर्णतः निशुल्क है और इसमें किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए है, ताकि वे सीधे उद्योगों से जुड़कर अपने कौशल को और बेहतर बना सकें। सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 12 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर पहुंचकर मेले में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उद्योगों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा प्राचार्य रशीद ने आगे बताया कि अप्रेंटिसशिप मेला के माध्यम से चयनित युवाओं को उद्योगों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। यह अनुभव भविष्य में उन्हें स्थायी रोजगार प्राप्त करने में सहायता करेगा और जिले के तकनीकी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *