जीएसटी ट्रिब्यूनल में अब भी नियुक्तियां बाकी:ट्रिब्यूनल – 3 हजार अपीलें पेंडिंग… अप्रैल से सुनवाई

भोपाल में स्थापित हुए जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (जीस्टैट) में गुरुवार को दो न्यायिक व एक तकनीकी सदस्य (केंद्र के कोटे से) के कार्यभार ग्रहण करने के बाद भी अभी सुनवाई शुरू नहीं होगी। अभी राज्य के कोटे से एक तकनीकी सदस्य की नियुक्ति होनी है। सतपुड़ा भवन स्थित ट्रिब्यूनल बिल्डिंग में फर्निशिंग से जुड़े काम, एडमिन-आईटी स्टाफ की नियुक्ति आदि भी बाकी हैं ।

ट्रिब्यूनल में कोर्ट रूम आदि तैयार हो चुके हैं। सिविल के 90% काम भी हो चुके हैं। बाकी फरवरी के अंत तक हो जाएंगे। सेंट्रल जीएसटी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष के अंत तक यानि 31 मार्च तक फर्निशिंग वाले काम हर हाल में पूरे होने हैं। बाकी स्टाफ और अधिकारियों की नियुक्ति डेपुटेशन से होगी, जो जारी है। ऑनलाइन ही फाइल हो सकेंगी सभी अपीलें
अधिकारी के 1 अप्रैल से अपीलों की सुनवाई की तैयारी है। अपील की सुनवाई भले ही भौतिक तरीके से ट्रिब्यूनल में हो, पर सभी अपील ऑनलाइन ही फाइल होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर डेपुटेशन पोर्टल पर 400 अपील ऑनलाइन फाइल हो चुकी हैं। मप्र में 3 से 4 हजार अपीलें सेकंड अपील के स्तर पर लंबित हैं। इनकी सुनवाई होनी है। अपी लों की संख्या बढ़ेगी
अभी मेंबर टेक् निकल की नियुक्ति होनी है और अन्य स्टाफ भी आएंगे। राज्य में लगभग 3 से 4 हजार मामले सेकंड अपील में हो सकते हैं। सुनवाई शुरू होने तक इनकी संख्या बढ़ जाएगी।
-नव नीत गर्ग, सीए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *