जिलाध्यक्षों के चयन के लिए 29 ऑब्जर्वर की नियुक्ति:झारखंड चुनाव में हारी अंबा प्रसाद का भी नाम शामिल, बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी पार्टी

जिलाध्यक्षों के चयन के लिए 29 ऑब्जर्वर की नियुक्ति:झारखंड चुनाव में हारी अंबा प्रसाद का भी नाम शामिल, बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी पार्टी

बिहार चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस बिहार में पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने बिहार में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की है। बिहार में 29 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए गए हैं। हर ऑब्जर्वर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर के साथ मिलकर एक-एक जिले में तैनात किए जाने की बात कही गई है, जिससे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन में आसानी हो सके। झारखंड चुनाव में हारी अंबा प्रसाद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक का भी इसमें नाम शामिल है। बिहार में नियुक्त किए गए 29 ऑब्जर्वर बिहार ऑब्जर्वर के रूप में भजनलाल जाटव, अशोक सिंह, राजेश ठाकुर, अरुण यादव, सत्यनारायण पटेल, अंबा प्रसाद, निलांशु चतुर्वेदी, निलेश पटेल, रणविजय सिंह लोचब, राजेश कच्छप, विनोद सुल्तानपुरी, मालेंद्र राजन, आफताब अहमद, मामन खान, श्वेता सिंह, हिम्मत सिंह पटेल, राव दान सिंह, संजय कपूर, संगीता बेनीवाल, डॉ. रागिनी नायक, जयशंकर पाठक, देबाशीष पटनायक, अब्दुल हन्नान, मकसूद खान, मानस चौधरी, शमिना शफीक, नीतू वर्मा, योगेश दीक्षित और अखिलेश शुक्ला का नाम शामिल है। राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर काम करने के दिए थे निर्देश शुक्रवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार कांग्रेस के नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों को पहचानना चाहिए और जमीनी स्तर पर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय नेता अपना काम सही से करेंगे तो बिहार इकाई को जहां भी जरूरत होगी वो मौजूद रहेंगे। उनके अकेले प्रयासों से पार्टी का पुनरुद्धार नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी। बिहार कांग्रेस के लिए मीडिया पैनल घोषित प्रदेश कांग्रेस के लिए मीडिया पैनल की घोषणा कर दी गई है। एक कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें पूर्व विधायक शकील अहमद खान और सांसद रंजीता रंजन के अलावा पार्टी के पदाधिकारी डॉ. चंदन यादव, पीसी मिश्रा, संजीव सिंह, सरबत जहां फातिमा एवं डॉ. अजय उपाध्याय को रखा गया है। बिहार चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस बिहार में पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने बिहार में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की है। बिहार में 29 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए गए हैं। हर ऑब्जर्वर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर के साथ मिलकर एक-एक जिले में तैनात किए जाने की बात कही गई है, जिससे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन में आसानी हो सके। झारखंड चुनाव में हारी अंबा प्रसाद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक का भी इसमें नाम शामिल है। बिहार में नियुक्त किए गए 29 ऑब्जर्वर बिहार ऑब्जर्वर के रूप में भजनलाल जाटव, अशोक सिंह, राजेश ठाकुर, अरुण यादव, सत्यनारायण पटेल, अंबा प्रसाद, निलांशु चतुर्वेदी, निलेश पटेल, रणविजय सिंह लोचब, राजेश कच्छप, विनोद सुल्तानपुरी, मालेंद्र राजन, आफताब अहमद, मामन खान, श्वेता सिंह, हिम्मत सिंह पटेल, राव दान सिंह, संजय कपूर, संगीता बेनीवाल, डॉ. रागिनी नायक, जयशंकर पाठक, देबाशीष पटनायक, अब्दुल हन्नान, मकसूद खान, मानस चौधरी, शमिना शफीक, नीतू वर्मा, योगेश दीक्षित और अखिलेश शुक्ला का नाम शामिल है। राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर काम करने के दिए थे निर्देश शुक्रवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार कांग्रेस के नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों को पहचानना चाहिए और जमीनी स्तर पर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय नेता अपना काम सही से करेंगे तो बिहार इकाई को जहां भी जरूरत होगी वो मौजूद रहेंगे। उनके अकेले प्रयासों से पार्टी का पुनरुद्धार नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी। बिहार कांग्रेस के लिए मीडिया पैनल घोषित प्रदेश कांग्रेस के लिए मीडिया पैनल की घोषणा कर दी गई है। एक कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें पूर्व विधायक शकील अहमद खान और सांसद रंजीता रंजन के अलावा पार्टी के पदाधिकारी डॉ. चंदन यादव, पीसी मिश्रा, संजीव सिंह, सरबत जहां फातिमा एवं डॉ. अजय उपाध्याय को रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *