बारां| शहर के कमजोर आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यवाहक आयुक्त भुवनेश मीणा ने बताया कि ऐसे परिवार जिनके पास कच्चा मकान है और जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिनके पास स्वयं की स्वामित्व वाली भूमि (पट्टा या रजिस्ट्री) है और पूरे भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं है, वे भी योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। आवेदन योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन या ई-मित्र के माध्यम से किए जा सकते हैं। आवेदक को योजना से संबंधित सभी दस्तावेज नगर परिषद कार्यालय बारां में जमा कराने होंगे। आवेदन के लिए मकान का पट्टा या रजिस्ट्री, पति-पत्नी के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (चार पेज), बैंक पासबुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।


