महासमुंद| एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा। प्राचार्य के कहा है, उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार कक्षा 7वीं एवं 11वीं (सीबीएसई पाठ्यक्रम, अंग्रेजी माध्यम) में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा 7वीं में बालक वर्ग के लिए 1 सीट तथा कक्षा 11वीं में बालक वर्ग के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक विद्यार्थी 1 से 20 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विद्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग ही निर्धारित किया गया है।


