एपल भारत में अपना छठवां एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने जा रही है। ये स्टोर 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली में ओपन होगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह एपल का दूसरा स्टोर होगा। पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला गया था। कंपनी का लक्ष्य उन इलाकों में पहुंचना है, जहां प्रीमियम कंज्यूमर बेस ज्यादा है। बोरीवली स्टोर में ग्राहकों को एपल के सभी लेटेस्ट प्रोडक्ट्स जैसे आईफोन 17 सीरीज, मैकबुक, आईपैड और वॉच सीरीज मिलेंगे। स्टोर का डिजाइन ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से है। यहां ‘जीनियस बार’ की सुविधा भी होगी। इस सर्विस में एपल के ट्रेन्ड एक्सपर्ट्स ग्राहकों की तकनीकी समस्याओं को समझकर मौके पर ही हल करते हैं। इसके अलावा ग्राहक यहां ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए अपने पुराने फोन बदलकर नया आईफोन ले सकेंगे। एपल का पहला स्टोर मुंबई और दूसरा दिल्ली में खुला था एपल ने अप्रैल 2023 में मुंबई में अपना पहला इंडिया स्टोर और दिल्ली में अपना दूसरा स्टोर खोला था। फिर कंपनी ने 2025 में तीन और आउटलेट्स के साथ अपनी रिटेल प्रेजेंस को बढ़ाया। ये तीन स्टोर्स बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में खोले गए। कंपनी के मुताबिक, भारत उनके लिए एक स्ट्रैटेजिक मार्केट है और वे आने वाले समय में हैदराबाद जैसे शहरों में भी विस्तार का प्लान बना रहे हैं। भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से मदद मिली एपल की रिटेल स्ट्रैटेजी में बदलाव के पीछे भारत में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग एक बड़ी वजह है। सरकार की PLI स्कीम के तहत अब भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बड़े स्तर पर हो रहा है। जानकारों का कहना है कि लोकल प्रोडक्शन की वजह से कंपनी को सप्लाई चेन में आसानी हो रही है, जिससे वह अपने रिटेल स्टोर्स का विस्तार तेजी से कर पा रही है। 2027 तक स्टोर्स की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य एपल के CEO टिम कुक ने पिछले भारत दौरे के दौरान संकेत दिया था कि वे भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कंपनी की योजना 2027 तक भारत में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 10 से ज्यादा करने की है। बोरीवली स्टोर इसी कड़ी का हिस्सा है। ———————————————— ये खबर भी पढ़ें… एपल मार्च में लॉन्च कर सकता है सस्ता आईफोन 17e: लेटेस्ट A19 चिप और मैगसेफ चार्जिंग मिलेगी; कीमत ₹50 हजार के करीब संभव एपल अगले महीने अपने किफायती आईफोन लाइनअप में नया मॉडल ‘आईफोन 17e’ लॉन्च कर सकता है। इस सस्ते आईफोन में भी लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ये चिप अभी आईफोन 17 सीरीज में मिलती है। रैम और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों के बावजूद एपल इसकी कीमत 599 डॉलर यानी, करीब 50 हजार रुपए के आसपास रख सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
भारत में एपल का छठवां स्टोर बोरीवली में खुलेगा:मुंबई में दूसरा आउटलेट होगा; दिल्ली में 2 और बेंगलुरु-पुणे में 1-1 स्टोर्स हैं


