कुड़ू|सरहुल, ईद व नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया, जो थाना परिसर से प्रारंभ होकर बस पड़ाव, बाई पास रोड, ब्लॉक चौक, इंदिरा गांधी चौक, नीचे स्टैंड, होकर वापस कुड़ू थाना परिसर में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के मुख्य स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ और थाना प्रभारी ने लोगों से बातचीत कर ईद, सरहुल पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मौके पर लाल गुड्डू नाथ शाहदेव सहित अन्य मौजूद थे।


