पाली जिले के रोहट पंचायत समिति के BDO (विकास अधिकारी पंचायत) मनमोहन मीणा को एपीओ किया गया है। इसके पीछे प्रशासनिक कारण बताया गया है। एपीओ रहने के दौरान उनका मुख्यालय पंचायती राज विभाग जयपुर रहेगा। इसको लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (द्वितीय) राम नारायण बड़गुजर ने आदेश जारी किया।


