अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका को घर में नहीं मिली थी एंट्री… मैनेजर ने किया पूरे सच का खुलासा

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका को घर में नहीं मिली थी एंट्री… मैनेजर ने किया पूरे सच का खुलासा

Anurag Dobhal Dowry Case: यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, बीती 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान तेज रफ़्तार कार एक्सीडेंट के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की. एक्सीडेंट के बाद उनको नजदीकी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि डोभाल गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि सुसाइड की कोशिश वाले दिन वो काफी घुटन महसूस कर रहे थे। रोहित ने बताया कि उस सुबह दोनों ने वीडियो कॉल पर बात की थी, जिसमें अनुराग ने बताया था कि वह अपनी बहन से मिलने अकेले जा रहे हैं और उन्होंने प्रॉमिस किया था कि वो जल्द ही लौट आएंगे। हालांकि, लगभग 30 मिनट बाद, रोहित ने अनुराग को इंस्टाग्राम पर लाइव देखा।

शादी ने बाद अनुराग डोभाल के पेरेंट्स ने उनको परिवार से बेदखल कर दिया था (Anurag Dobhal’s Parents Expelled him from the Family)

Anurag Dobhal's Parents Expelled him from the Family
अनुराग के पेरेंट्स ने ख़त्म कर दिया था रिश्ता। (फोटो सोर्स: anurag_dobhal)

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अनुराग के मैनेजर रोहित ने अनुराग के पेरेंट्स द्वारा उनसे रिश्ता तोड़ने वाली खबरों पर बात करते हुए कहा कि वास्तव में उन्होंने अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका डोभाल दोनों से पिछले साल रिश्ता ख़त्म कर दिया था, और उस दौरान ये खबर एक लोकल न्यूजपेपर में छपी खबर एक बार फिर से वायरल हो रही है। रोहित ने आगे बताया कि अनुराग ने रितिका से शादी करने के लिए अपने परिवार को कई बार मनाने की कोशिश की, लेकिन उनके पेरेंट्स नहीं माने। रोहित ने बताया कि अनुराग के पेरेंट्स ने उसकी मां के नाम पर 25 लाख रुपये की प्रॉपर्टी खरीदने के बाद उसे घर से बेदखल कर दिया था और मैंने खुद उस संपत्ति को खरीदने के लिए उन पैसों का इस्तेमाल किया था।

अनुराग डोभाल और रितिका ने दहेज का मामला दर्ज कराया (Anurag Dobhal Dowry Case)

रोहित पांडे ने बताया कि अनुराग की शादी हो गई, लेकिन उनकी फैमिली ने रितिका को घर के अंदर आने नहीं दिया। जिसके चलते दोनों वापस उस रिसॉर्ट में लौट आए जहां उनकी शादी हुई थी. कपल को उम्मीद थी कि कुभी कुछ दिनों बाद उनका परिवार उन्हें स्वीकार कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में, रितिका को रसोई में पहली बार खाना बनाने वाली रस्म निभाने की अनुमति भी नहीं मिली। इसके बाद, वो दोनों मनाली चले गए और अनुराग ने अपने पेरेंट्स से कांटेक्ट करने कई बार कोशिश की लेकिन पेरेंट्स ने उनसे बात नहीं की। लगातार हो रहा ऐसा व्यवहार ही अनुराग की वर्तमान मानसिक स्थिति की वजह बना है।

मैनेजर ने आगे बताया, ‘परिवार सहमत नहीं हुआ, उन्होंने अनुराग को बेदखल करने की धमकी दी। पहले तो अनुराग को लगा कि वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन फिर उन्होंने इस बारे में लोकल अखबार में भी ये विज्ञापन छपवा दिया। जिसके बाद रितिका और अनुराग ने उनके खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया, जिसमें कपल ने फैमिली के बुरे बर्ताव का भी जिक्र किया था। बता दें कि ये वही दहेज का केस है जिसके बारे में कलाम इंक ने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर खुलासा किया था। रोहित ने आगे कहा, यह सब परिवार ने शुरू किया था, अनुराग ने नहीं। अनुराग अपने परिवार के साथ फिर से संबंध जोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने सारे रिश्ते तोड़ दिए। हमने बदले की भावना से दहेज का केस दर्ज कराया और इसके लिए रितिका भाभी से अनुमति ली।”

अनुराग डोभाल की गर्भवती पत्नी को मिल रही नफरत

रोहित ने बताया कि अनुराग की पत्नी रितिका आठ महीने की गर्भवती हैं और उनके साथ हैं। उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया जिनमें इन्फ्लुएंसर्स ने दावा किया था कि अनुराग अस्पताल में अकेले हैं। उन्होंने कहा, “यह सच नहीं है। इस समय अस्पताल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। अनुराग का परिवार फोन का जवाब नहीं दे रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि अनुराग के अस्पताल में भर्ती होने वाले दिन रितिका सुबह 6 बजे ही अस्पताल पहुंच गई थीं। रोहित ने कहा, “आठ महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद रितिका वहां मौजूद हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *