Anurag Dobhal Wife Ritika Welcome Their First Baby: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 16’ फेम अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जानलेवा कार हादसे के बाद अस्पताल में रिकवर कर रहे अनुराग अब पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर बच्चे की पहली झलक भी शेयर की है। जैसे ही ये खुशखबरी आई सोशल मीडिया पर कमेंट की लाइन लग गई। उनके फैंस यूट्यूबर को बधाई देने लगे।
अनुराग डोभाल बने पिता (Anurag Dobhal Wife Ritika Welcome Their First Baby)
रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खुशखबरी को साझा करते हुए इसे अपनी जिंदगी का ‘सबसे कीमती तोहफा’ बताया।रितिका ने इस भावुक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “राम नवमी के इस शुभ और दैवीय अवसर पर, भगवान ने हमें अपने सबसे खूबसूरत तोहफे के साथ आशीर्वाद दिया है। 27-03-2026।” हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि घर में नन्ही परी आई है या छोटा राजकुमार, लेकिन इस पहली झलक ने ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वहीं, उनके लाखों फैंस के चेहरे पर मुस्कान भी आ गई है।

अनुराग की शादी से था परिवार परेशान
बता दें कि अनुराग और रितिका ने पिछले साल अप्रैल 2024 में एक निजी समारोह में शादी की थी। इसके बाद सितंबर में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं रहा। अनुराग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर दावा किया था कि इस शादी की वजह से उनका परिवार उनसे नाराज है। उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक शोषण के गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद अनुराग का एक भयानक एक्सीडेंट भी हुआ, जिसने उनके फैंस को डरा दिया था।
फैंस दे रहे हैं बधाइयां
अनुराग डोभाल की “ब्रो सेना” और उनके चाहने वाले इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। अस्पताल के बेड से पिता बनने तक का यह सफर अनुराग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन राम नवमी के दिन आई इस खबर ने पुराने सारे जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर रितिका की पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग इस नए माता-पिता के जोड़े को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
फिलहाल, अनुराग अस्पताल में रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही अपने बच्चे और पत्नी के साथ घर लौटेंगे। एक तरफ जहां रिश्तों की कड़वाहट चर्चा में थी, वहीं इस नन्हे फरिश्ते के आने से


