विवादित वीडियो के बाद सच में गायब हो गए अनुराग डोभाल? माता-पिता के सिर पर फोड़ा ठीकरा

विवादित वीडियो के बाद सच में गायब हो गए अनुराग डोभाल? माता-पिता के सिर पर फोड़ा ठीकरा

Anurag Dobhal Emotional Video: ‘बिग बॉस 17’ के फेमस कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी। वीडियो में अनुराग अपने माता-पिता पर कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आए। हाल ही में अनुराग द्वारा साझा किया गया एक वीडियो और उसके बाद सामने आए कुछ ऑडियो क्लिप और चैट्स ने इंटरनेट पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। इस विवादित वीडियो के बाद अनुराग ने कोई नया व्लॉग या पोस्ट शेयर नहीं किया है।

कहां गायब हो गए अनुराग डोभाल? (Anurag Dobhal Emotional Video:)

2 घंटे के विवादित वीडियो में अनुराग ने कहा था कि उनका ये आखिरी वीडियो है और इसके बाद वो हर जगह से गायब हो जाएंगे। अनुराग ने इशारा किया था कि उनका जीने का अब कोई हक नहीं है। अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए उनका परिवार खासकर उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे।

इस विवादित वीडियो के बाद अनुराग ने कोई नया वीडियो शेयर नहीं किया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंता में हैं। उन्हें यूके राइडर की ओर से कोई नया अपडेट नहीं मिल रहा है। अनुराग ने सीधे-सीधे कहा था कि वो अब पूरी तरह से गायब हो जाएंगे जिसके बाद उनके फैंस और भी फिक्र करने लगे हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक अनुराग डोभाल ने मई 2025 में रितिका चौहान से शादी की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां रितिका पहले उनकी फॉलोअर थीं। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

हालांकि बताया जा रहा है कि यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी। अनुराग का कहना है कि शादी के बाद से ही उनके और परिवार के बीच तनाव बढ़ता चला गया।

वायरल ऑडियो क्लिप में मां से बहस (Anurag Dobhal Controversy)

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गई, जिसमें कथित तौर पर अनुराग और उनकी मां के बीच तीखी बहस सुनाई दे रही है। क्लिप में ऐसा प्रतीत होता है कि घर में रितिका के रहने को लेकर विवाद चल रहा है।

ऑडियो में अनुराग अपनी मां से यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि पत्नी का उनके साथ रहने का पूरा अधिकार है। वहीं दूसरी तरफ महिला आवाज में यह कहा जा रहा है कि अगर साथ रहना है तो अलग घर बनाकर रहें। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

वीडियो में लगाए परिवार पर गंभीर आरोप (Anurag Dobhal Brother Allegations)

कुछ समय पहले अनुराग ने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता और भाई उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने तक के बारे में सोचा।

वीडियो में अनुराग काफी परेशान नजर आए और उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन की एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *