Anurag Dobhal Suicide Attempt: अनुराग डोभाल के मैनेजर का बड़ा खुलासा, बोले- उन्हें एंग्जायटी अटैक…

Anurag Dobhal Suicide Attempt: अनुराग डोभाल के मैनेजर का बड़ा खुलासा, बोले- उन्हें एंग्जायटी अटैक…

Anurag Dobhal Manager Big Statement: सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा मच गया जब शनिवार रात खबर आई कि फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें लोग यूके07 राइडर के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान सुसाइड की कोशिश की। करीब 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां से उनके मैनेजर ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि वह ICU में एडमिट है उन्हें दुआओं की जरूरत है। अब इसी बीच यूट्यूबर के मैनेजर ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अनुराग की जिंदगी पर बात की है।

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने किया पोस्ट (Anurag Dobhal Manager Big Statement)

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मुझे नहीं पता कि अनुराग डोभाल के साथ क्या हो रहा है। मैं बस उनकी सेफ्टी और वेल बीइंग चाहता हूं। उन्हें बहुत दर्द, ट्रॉमा, एंग्जायटी अटैक, डिप्रेशन हुआ होगा जिसके कारण उन्हें अच्छे से पता होंगे। मैं ये नहीं कह सकता कि वह सही हैं या गलत, क्योंकि मुझे पूरी कहानी नहीं पता।

वैसे भी सोशल मीडिया आजकल बहुत टॉक्सिक हो गया है। किसी भी चीज से ज्यादा हमें लोगों को वैल्यू देनी चाहिए। तुम जितना सोचते हो उससे ज्यादा बहादुर हो और जितना दिखते हो उससे ज़्यादा मजबूत हो। जितना सोचते हो उससे ज़्यादा भी स्मार्ट हो अनुराग भाई। अब आप अपने लिए और अपनी वेल बीइंग के लिए लड़ो। उठो और चमको। जल्दी ठीक हो जाओ।”

Anurag Dobhal Manager Big Statement

अनुराग डोभाल ने किया था वीडियो शेयर (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

बता दें, अनुराग डोभाल के कुछ दिनों पहले अपने यूट्यूब पर 2 घंटे का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मेरे मम्मी-पापा और भाई ने मुझे इंटरकास्ट मैरिज के बाद बेहद टॉर्चर किया है। जिस वजह से मैं काफी समय तक डिप्रेशन में भी रहा था। उन लोगों ने मेरी सारी प्रॉपर्टी भी ले ली है।

इसी के बाद उनके उनके भाई कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था और दुनिया को बताया था कि अनुराग जैसे दिखते हैं वैसे नहीं हैं। वह अपनी पत्नी को मारते थे और उसी वजह से वह उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गईं। कलम इंक के पोस्ट के बाद शनिवार को ही अनुराग ने सुसाइड  अटेम्प्ट किया है जिसके बाद वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *