मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में भोज का किया आयोजन:कहा- 50 साल से निभा रहे परंपरा; जनता मेरे लिए भगवान

मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर में भोज का किया आयोजन:कहा- 50 साल से निभा रहे परंपरा; जनता मेरे लिए भगवान

नालंदा के राजगीर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक खिचड़ी, चोखा, पापड़ और अचार का आनंद लिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वे पिछले करीब 50 साल से, जब वे विधायक भी नहीं थे, तब से यह परंपरा निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजगीर में मकर संक्रांति के बाद स्नान और दान के साथ खिचड़ी खाने का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह आयोजन अपनी सभ्यता को बचाए रखने और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए किया जाता है। बिहार को टॉप-5 बनाने का लक्ष्य नए साल की शुभकामना देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना बिहार को देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने की अपील की, ताकि प्रदेश में विकास, भाईचारा और समृद्धि बनी रहे। जनता हमारे लिए भगवान लगातार 8 बार विधायक चुने जाने पर मंत्री ने क्षेत्र की जनता को अपना भगवान बताया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और आशीर्वाद ऐसा कर्ज है जिसे इस जन्म में चुकाना मुश्किल है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा बिहार और मेरे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर नालन्दा के जनप्रतिनिधि समेत झारखंड उत्तर प्रदेश समेत बिहार के कई जिलों से कार्यकर्ता वन भोज कार्यक्रम में पहुंचे थे। नालंदा के राजगीर में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक खिचड़ी, चोखा, पापड़ और अचार का आनंद लिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वे पिछले करीब 50 साल से, जब वे विधायक भी नहीं थे, तब से यह परंपरा निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजगीर में मकर संक्रांति के बाद स्नान और दान के साथ खिचड़ी खाने का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह आयोजन अपनी सभ्यता को बचाए रखने और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए किया जाता है। बिहार को टॉप-5 बनाने का लक्ष्य नए साल की शुभकामना देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना बिहार को देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने की अपील की, ताकि प्रदेश में विकास, भाईचारा और समृद्धि बनी रहे। जनता हमारे लिए भगवान लगातार 8 बार विधायक चुने जाने पर मंत्री ने क्षेत्र की जनता को अपना भगवान बताया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और आशीर्वाद ऐसा कर्ज है जिसे इस जन्म में चुकाना मुश्किल है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा बिहार और मेरे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर नालन्दा के जनप्रतिनिधि समेत झारखंड उत्तर प्रदेश समेत बिहार के कई जिलों से कार्यकर्ता वन भोज कार्यक्रम में पहुंचे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *