यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं जनवरी अंत तक:1.51 लाख परीक्षार्थी 206 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं जनवरी अंत तक:1.51 लाख परीक्षार्थी 206 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ गई हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक उत्तर पुस्तिकाओं को सभी परीक्षा केंद्रों तक भेजने की तैयारी है। जिले के कुल 206 केंद्रों पर तहसीलवार उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राकेश कुमार ने बताया कि अब तक ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणी की लगभग 10 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी हैं। शेष उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों के आने के बाद छात्र संख्या के अनुसार उन्हें संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में शामिल होंगे 1.51 लाख छात्र इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 1,51,701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या की सूची तैयार की जा रही है। पिछले साल जिले में 218 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। कलर पत्रक और अंतिम तैयारियां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कलर पत्रक भी जिले में पहुंच चुके हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल-मुक्त और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक भी अपने-अपने केंद्रों पर अंतिम तैयारियों में जुटे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *