सोनम रघुवंशी जैसी निकली एक और बीवी: नींद की गोलियां देकर सुलाया, लवर ने काट दिया ‘गला’

सोनम रघुवंशी जैसी निकली एक और बीवी: नींद की गोलियां देकर सुलाया, लवर ने काट दिया ‘गला’

Crime News: मध्यप्रदेश के लोग अभी सोनम बेवफाई भूले नहीं थे कि एक और बड़ा कांड सामने आ गया। देवास जिले की पुलिस महज 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया। जिसमें हत्या को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की गई।

दरअसल, यह घटना 8-9 जनवरी की दरमियानी रात की बताई जा रही है। उज्जैन-बायपास रोड पर नौशराबाद पशु हाट के पास व्यक्ति का शव सड़क पर मिला था। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 42 वर्षीय राकेश मालवीय के रूप हुई।

ऑफिस में चल रहा था पत्नी का अफेयर

पुलिस ने मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। मृतक की पत्नी का उसी के ऑफिस में काम करने वाले युवक देंवेंद्र यादव के साथ लव अफेयर चल रहा था। पति को रास्ते से हटाने और बीमा क्लेम लेने के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी।

नींद की गोलियां खिलाकर काट दिया गला

मृतक की पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद उसके प्रेमी संग आरोपी घर में दाखिल हुए। इसके बाद आरोपियों ने धारधार ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। फिर सबूत मिटाने के लिए खून से लथपथ कपड़ों को धोया गया।

शव को बायपास पर फेंका

योजना अनुसार, आरोपियों ने शव को बाइक के साथ उज्जैन-देवास बायपास पर फेंक दिया। साथ ही बाइक में तोड़फोड़ की गई। ताकि घटना को सड़क हादसा दिखाया जा सके। हालांकि, जब पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की तो कई साक्ष्यों के साथ मुखबिर ने अहम सुराग दिए। जिसके आधार पर मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *