लखनऊ में कोहरे में खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक:केबिन में फंसा ड्राइवर, फायर टीम ने रेस्क्यू किया; लोकबंधु अस्पताल में भर्ती

लखनऊ में कोहरे में खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक:केबिन में फंसा ड्राइवर, फायर टीम ने रेस्क्यू किया; लोकबंधु अस्पताल में भर्ती

लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार तड़के कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कानपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक दीपक गंभीर रूप से घायल होकर अपने वाहन के केबिन में फंस गया। यह घटना सुबह करीब 3:45 बजे सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड पर हुई। इटावा जिले के ऊसराहार निवासी 28 वर्षीय ट्रक चालक दीपक अपने क्लीनर विकास (कन्नौज निवासी) के साथ ट्रक चला रहा था। घने कोहरे के कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से उसमें जा भिड़ा। दुर्घटना के बाद की 3 तस्वीरें… क्लीनर बचा, ड्राइवर फंस गया हादसे के बाद क्लीनर विकास तो सुरक्षित बच गया, लेकिन चालक दीपक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सरोजनी नगर फायर स्टेशन से एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम ने पहले दीपक को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हजरतगंज से मल्टी डिजास्टर रिस्क वैन (एमडीआरवी) मंगाई गई। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, केबिन को काटकर गंभीर रूप से घायल दीपक को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत एंबुलेंस से लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *