प्रॉपर्टी डीलर पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार:सावर में काट रहा था फरारी, जमीन विवाद में किया था हमला

प्रॉपर्टी डीलर पर हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार:सावर में काट रहा था फरारी, जमीन विवाद में किया था हमला

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी परमवीर सोनी को सावर कस्बे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए गए। एएसआई जयलाल ने बताया कि 30 सितंबर को ज्ञान विहार कॉलोनी में एक अपार्टमेंट के पास हुई थी। प्रॉपर्टी डीलर मनोज नानकानी को दोपहर सवा दो बजे जगदीश सिंह रावत ने फोन करके अपार्टमेंट के पास खेत पर बुलाया था। मनोज अपनी कार से अकेला वहां पहुंचा। जगदीश उसे खेत में ले गया और सरियों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान आरोपी के कई साथी वहां मौजूद थे, उसे मरा हुआ समझ कर झाड़ियों में फेंक कर सभी भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। परमवीर घटना वाले दिन से फरार चल रहा था। परमवीर के सावर में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह खबरें भी पढ़ें…. अजमेर में जमीनी विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर हमला:झाड़ियों में पटककर भाग गए, कार में तोड़फोड़; पत्नी ने दर्ज कराई FIR अजमेर में प्रॉपर्टी-डीलर पर हमला करने वालों का जुलूस निकाला:जमीनी विवाद में जानलेवा हमला किया था, अब तक 9 आरोपी हो चुके गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमले करने वाले गिरफ्तार:बदमाशों को लाखों रुपए देकर हायर किया था; 5 बदमाशों को जेल भेजा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *