मुजफ्फरपुर| लंगट सिंह कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल भवन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने टेबल टेनिस खेलकर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने का सबसे बड़ा मंच है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल हमें हार-जीत से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं। पहले दिन के मुकाबले में प्रथम स्थान पर सुजीत कुमार व द्वितीय स्थान पर आर्यन देव रहे। स्पर्धा में इकबाल मोजम, गौतम गौरव और खुशी कुमारी का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल प्रभारी डॉ. राजेश अनुपम ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। खेल प्रशिक्षक महेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मुजफ्फरपुर| लंगट सिंह कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल भवन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने टेबल टेनिस खेलकर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने का सबसे बड़ा मंच है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और खेल हमें हार-जीत से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं। पहले दिन के मुकाबले में प्रथम स्थान पर सुजीत कुमार व द्वितीय स्थान पर आर्यन देव रहे। स्पर्धा में इकबाल मोजम, गौतम गौरव और खुशी कुमारी का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल प्रभारी डॉ. राजेश अनुपम ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। खेल प्रशिक्षक महेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


