वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

भास्कर न्यूज | बाड़मेर संस्कार, सेवा एवं राष्ट्रीय चेतना के लिए समर्पित संस्था भारत विकास परिषद की वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा बाड़मेर के वार्षिक चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चुनाव अधिकारी मुकेश हर्ष ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वार्षिक चुनाव की कार्यवाही सम्पन्न करवाई। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश गौड़, सचिव मुकेश केला तथा कोषाध्यक्ष बस्तीराम सोनी को घोषित किया गया। मंच संचालन जगदीश राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप राठी, प्रांतीय अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रांतीय प्रकल्प कुटुंब प्रबोधन के दिनेश सिंघवी, संयोजक पर्यावरण दिनेश बंसल तथा संयोजक संपर्क सीए जितेंद्र एस. बोथरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डूंगरमल शारदा, पवन बोथरा, मांगीलाल बोथरा, धर्मेश बोहरा, जितेंद्र बोहरा, संजय मेहता, प्रवीण बागमलानी, कपिल जैन, नरेश भंसाली, प्रो. मांगीलाल जैन, अर्जुन सांझीरा, मूलसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *