विधानसभा में बजट पर बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने टोंक जिले के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें दो घोषणाएं देवली-उनियारा विधानसभा के लिए और एक-एक घोषणा टोडारायसिंह-मालपुरा एवं निवाई विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई। चारों घोषणाएं निर्माण कार्य से जुड़ी हुई है। जबकि कांग्रेस से जीतकर दूसरी बार टोंक विधानसभा से विधायक बने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र में टोंक के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे टोंक विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा बताया है। कांग्रेस नेता एडवोकेट मूलचंद बैरवा का कहना है कि सरकार ने विकास कार्य की घोषणा करने में भेदभाव किया है। मूल बजट में भी टोंक विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की थी और आज फिर निराश किया है। जनता इसे आगामी चुनावों में भूलेगी नहीं। सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा का जवाब जनता बीजेपी को आने वाले चुनावों में देगी। हालांकि घोषणाओं पर बीजेपी नेताओं ने खुशी जताई हैं। अब पढ़िए बजट की घोषणाएं ये खबर भी पढ़िए… टोंक को खेती के लिए 100 का बजट:किसानों को फव्वारा पर मिलेगी सब्सिडी, 650 करोड़ से डलेगी नई पेयजल लाइन राजस्थान विधानसभा में पेश बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने टोंक जिले के लिए विकास की कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। वहीं बीसलपुर कमांड एरिया में 100 करोड़ की फव्वारा सिंचाई योजना में किसानों को सब्सिडी मिलेगी। पूरी खबर पढ़िए


