पाली के निम्बेश्वर महादेव में 35 साल बाद होगा पशुमेला:प्रदेश भर से आएंगे पशुपालक, मनोरंजन के लिए होगी कई प्रतियोगिताएं

पाली के निम्बेश्वर महादेव में 35 साल बाद होगा पशुमेला:प्रदेश भर से आएंगे पशुपालक, मनोरंजन के लिए होगी कई प्रतियोगिताएं

पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के श्री निम्बेश्वर महादेव में पशु मेला 2026 का आयोजन 13 से 17 फरवरी को होगा। 13 फरवरी को झण्डारोहण कर पशु मेले का उद्घाटन किया जाएगा। करीब 35 साल बाद यह आयोजन हो रहा है। मेले के उद्घाटन समारोह में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत एवं राज्य गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस पशु मेले की घोषणा बजट 2025-26 में की गई थी।
राज्य सरकार की मंशा है कि ऐसे पारंपरिक पशु मेलों के माध्यम से पशुपालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए, उन्नत नस्लों को प्रोत्साहन मिले तथा पशुधन आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। 13 फरवरी को मेले के दौरान पुंगनूर, गिर, कांकरेज, थारपारकर एवं शंकर नस्ल के श्रेष्ठ नस्लों की प्रदर्शनी की जाएगी।
14 फरवरी को घोड़ो और ऊंटों का शृंगार, डांस प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही रस्सा-कस्सी, साफा, मूंछ, गोडवाड केसरी, गोडवाड़ सुन्दरी, बेस्ट गोडवाड़ कपल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही शाम को कल्चर नाइट होगी। जिसमें स्थानीय कलाकार अपने प्रस्तुतियां देंगे।
15 फरवरी को मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।
16 फरवरी को गाय, भेंस, ऊंट, भेड़ एवं बकरी प्रतियोगिता होगी। शाम को कल्चर नाइट होगी।
17 फरवरी को पारितोषण वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
करीब 35 साल बाद हो रहा आयोजन
करीब 35 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में निम्बेश्वर महादेव में पशु मेले का आयोजन होने जा रहा है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के गृह क्षेत्र में पशु मेले की पुनः शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मेले की तैयारियों में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, संयुक्त निरीक्षक पशुपालन विभाग पाली डॉ. मनोज कुमार पंवार, तहसीलदार हिमांशु, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, नगर पालिका ईओ नरपत सिंह राजपुरोहित, परिवहन विभाग के शिवलाल मीणा, बीसीएमओ डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत एवं निम्बेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष जगत सिंह राणावत सहित अन्य अधिकारी जुटे हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *