अंगुराल के भतीजे का हत्यारोपी ASI को थप्पड़ मार चुका:जालंधर में मर्डर के बाद क्रिकेट खेल रहा था; पुलिस कस्टडी का फोटो सामने आया

अंगुराल के भतीजे का हत्यारोपी ASI को थप्पड़ मार चुका:जालंधर में मर्डर के बाद क्रिकेट खेल रहा था; पुलिस कस्टडी का फोटो सामने आया

पंजाब में जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकाल का कातिल पुलिस गिरफ्त में है। इसका पहला फोटो सामने आया है। हवालात में कालू सोया था और उसने काले रंग की हुडी पहन रखी थी। पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि कालू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि कालू के साथ इस कत्ल में प्रिंस और करन की भी पहचान हुई है। कालू लसूड़ी मोहल्ला, प्रिंस बस्ती दानिश मंदा और करन दाखलां गांव का रहने वाला है। कालू ASI को थप्पड़ मार चुका है। मर्डर के बाद भी वह क्रिकेट खेल रहा था। 12 दिसंबर की रात विकास भी इनके साथ बैठा था। कालू और उसके साथियों ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर विकास ने कालू के बाल पकड़े तो दूसरे साथियों ने विकास की छाती में छुरा घोंप दिया। इसके बाद सभी भाग गए। इन तीनों के अलावा भी कुछ और युवक वहां थे। उनकी भी पहचान की जा रही है। कौन है विकास का हत्यारोपी कालू कोर्ट में पेश कर मांगा जाएगा रिमांड
रविवार को छुट्टी होने के बावजूद पुलिस कालू को परमिशन लेने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी का कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस ने माना कि कालू ने एक ASI के साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। इसके अलावा उसके खिलाफ जालंधर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। ADCP बोले- करन और प्रिंस को पकड़ने के लिए टीमें गठित
ADCP परमजीत सिंह और थाना-5 के SHO जसविंदर सिंह ने बताया कि करन और प्रिंस को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। दोनों अभी भागे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए शनिवार को भी रेड की गई, लेकिन मिले नहीं। SHO जसविंदर सिंह ने दावा किया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें :- जालंधर में BJP नेता के भतीजे का हत्यारा गिरफ्तार:मां बोली- छाती में छुरा घोंप दिल निकाला, बेटा पानी मांगता रहा; सेहरा सजाकर दी विदाई पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या में आरोपी कालू को थाना-5 पुलिस ने बस्ती एरिया से अरेस्ट कर लिया है। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद विकास का अंतिम संस्कार हो गया है। शुक्रवार देर रात उनके भतीजे की चाकू मारकर हत्या की गई थी। भाजपा नेता के मुताबिक कालू नामक युवक ने हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *