मोमोज में प्रतिबंधित मांस की मिलावट की अफवाह पर हंगामा:गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद फास्ट फूड स्टॉल फूंका, पुलिस ने एक उपद्रवी को पकड़ा

मोमोज में प्रतिबंधित मांस की मिलावट की अफवाह पर हंगामा:गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ के बाद फास्ट फूड स्टॉल फूंका, पुलिस ने एक उपद्रवी को पकड़ा

पूर्णिया में मोमोज में प्रतिबंधित मांस की मिलावट के शक में लोगों ने खूब बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने पहले फास्ट फूड स्टॉल में जमकर तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा स्टॉल धू-धूकर जलने लगा। घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग चौक की है। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर SDPO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत से किसी तरह मामला शांत हुआ। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। उपद्रवियों ने तरह- तरह की अफवाह फैलाई। हालांकि ऐसे लोग अब पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया है। स्टॉल में तोड़फोड़, आगजनी जिस फास्ट फूड स्टॉल को निशाना बनाया गया, उसका नाम दिल्ली 6 की स्पेशल बिरयानी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने स्टॉल संचालक पर मोमोज में प्रतिबंधित मांस की मिलावट के शक में अफवाह फैलाई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। बात इतनी बढ़ गई कि भीड़ ने स्टॉल संचालक पर हमला कर दिया। हजारों रुपए के मोमोज को बीच सड़क पर फेंक दिया। स्टॉल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर आक्रोशित भीड़ ने स्टॉल को आग के हवाले कर दिया। इस बीच संचालक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। एहतियात के तौर पर रामबाग चौक पर पुलिस कैंप कर रही है। मौके से एक उपद्रवी तैयार सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोमोज में अब तक किसी तरह की मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है। अगर किसी को शिकायत थी तो इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। इस तरह तोड़फोड़ और आगजनी करना कानूनन अपराध है। स्टॉल संचालक की ओर से सदर थाने में आवेदन दिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद कुछ उपद्रवियों के जरिए अफवाह फैलाए जाने की बात सामने आई। इसमें एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। पूर्णिया में मोमोज में प्रतिबंधित मांस की मिलावट के शक में लोगों ने खूब बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने पहले फास्ट फूड स्टॉल में जमकर तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा स्टॉल धू-धूकर जलने लगा। घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग चौक की है। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर SDPO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत से किसी तरह मामला शांत हुआ। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। उपद्रवियों ने तरह- तरह की अफवाह फैलाई। हालांकि ऐसे लोग अब पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया है। स्टॉल में तोड़फोड़, आगजनी जिस फास्ट फूड स्टॉल को निशाना बनाया गया, उसका नाम दिल्ली 6 की स्पेशल बिरयानी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने स्टॉल संचालक पर मोमोज में प्रतिबंधित मांस की मिलावट के शक में अफवाह फैलाई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। बात इतनी बढ़ गई कि भीड़ ने स्टॉल संचालक पर हमला कर दिया। हजारों रुपए के मोमोज को बीच सड़क पर फेंक दिया। स्टॉल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर आक्रोशित भीड़ ने स्टॉल को आग के हवाले कर दिया। इस बीच संचालक किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। एहतियात के तौर पर रामबाग चौक पर पुलिस कैंप कर रही है। मौके से एक उपद्रवी तैयार सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि घटनास्थल से मिले मोमोज में अब तक किसी तरह की मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है। अगर किसी को शिकायत थी तो इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। इस तरह तोड़फोड़ और आगजनी करना कानूनन अपराध है। स्टॉल संचालक की ओर से सदर थाने में आवेदन दिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद कुछ उपद्रवियों के जरिए अफवाह फैलाए जाने की बात सामने आई। इसमें एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *