आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली

भास्कर संवाददाता| मुरैना शहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया गया। कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय पर पुरानी कलेक्ट्रेट से टाउनहॉल तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर शारदा सोलंकी और समाजसेवी कमलेश कुशवाहा ने महिलाओं के समाज निर्माण में योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सीएसपी दीपाली चन्दोरिया, रीना दंडोतिया, पूनम दंडोतिया, कुसुम तिवारी सहित कई अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 300 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *