4 महीने बाद कल जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह:दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली बेल; आवास पर साफ होने लगी 3 करोड़ की लैंड क्रूजर

4 महीने बाद कल जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह:दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली बेल; आवास पर साफ होने लगी 3 करोड़ की लैंड क्रूजर

मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को RJD नेता दुलारचंद हत्याकांड में पटना HC से जमानत मिल गई है। वो कल शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। लगभग 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिली है। अनंत सिंह ने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। बेल मिलने के खबर मिलते ही अनंत सिंह के घर पर जश्न का माहौल है। आवास पर लगी उनकी 3 करोड़ की लैंड क्रूजर की सफाई की जा रही है। बाहुबली के समर्थक अभिषेक कुमार ने कहा, ‘विधायक जी को फंसाया गया है। उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। मैं कोर्ट से बेल बॉन्ड लेकर आ रहा हूं। अनंत सिंह कल जेल के बाहर आएंगे। जनता उनके आने की तैयारी में बैठी हैं।’ अनंत सिंह के वकील ने पटना HC में रखी 4 दलील… 1. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के बाएं पैर की ऐड़ी में खुद गोली मारी थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण में लाठी से मारना और गाड़ी से कुचलने का जिक्र है।
2. महत्वपूर्ण दलील यह दी कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए थे और किसी ने भी अपने बयान में ये नहीं कहा कि अनंत सिंह ने गोली चलाई थी।
3. दुलारचंद के जिस पोते के बयान पर केस दर्ज हुआ, उसने अपने पिता को जब पहला कॉल किया था तब कहा कि दादा जी की मौत हो गई है, ये नहीं कहा कि उनकी हत्या हुई है।
4. अनंत सिंह एक पॉलिटिशियन हैं और इस वजह से भी लोग उनके ऊपर बेवजह का आरोप लगाते रहते हैं। अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड की पूरी कहानी हत्या के दूसरी रात हुई गिरफ्तारी 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। दुलारचंद ने अनंत सिंह की पत्नी को कहा था नाचने वाली दुलारचंद ने हत्या से 2 दिन पहले अनंत सिंह की पत्नी के लिए आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, ‘वो नीलम देवी नहीं नीलम खातून है। चुनाव लड़ रही थी तो लोग दरी लेकर दौड़ रहे थे। कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। अनंत सिंह ने उसे रख लिया। दोनों की कोई शादी हुई थी? नीलम देवी भूमिहार थोड़े ही है।’ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कहा है कि वो अब विधानसभा चुनाव का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद जब वो बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे। बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को अनंत सिंह टाल गए। ———— अनंत सिंह से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सोनू गैंग ने अनंत सिंह को फिर दिया चैलेंज:समर्थक को जान से मारने की धमकी दी; कहा- मूंछ पर ताव देने वाला कुछ बिगाड़ लेगा क्या मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को सोनू गैंग ने फिर चैलेंज किया है। सोनू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक शख्स को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस दौरान वो कहता है- ‘अनंत तुमको बचा लेगा क्या?’ सोनू यह भी कहता है- ‘जो मूंछ पर ताव देता है, वो मेरे घर पर आया था। क्या कर लिया वो? उसको तो भगा दिए थे।’ पूरी खबर पढ़ें। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को RJD नेता दुलारचंद हत्याकांड में पटना HC से जमानत मिल गई है। वो कल शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई। जिसके बाद 1 नवंबर को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से विधायक को अरेस्ट किया था। लगभग 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिली है। अनंत सिंह ने 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। बेल मिलने के खबर मिलते ही अनंत सिंह के घर पर जश्न का माहौल है। आवास पर लगी उनकी 3 करोड़ की लैंड क्रूजर की सफाई की जा रही है। बाहुबली के समर्थक अभिषेक कुमार ने कहा, ‘विधायक जी को फंसाया गया है। उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। मैं कोर्ट से बेल बॉन्ड लेकर आ रहा हूं। अनंत सिंह कल जेल के बाहर आएंगे। जनता उनके आने की तैयारी में बैठी हैं।’ अनंत सिंह के वकील ने पटना HC में रखी 4 दलील… 1. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के बाएं पैर की ऐड़ी में खुद गोली मारी थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण में लाठी से मारना और गाड़ी से कुचलने का जिक्र है।
2. महत्वपूर्ण दलील यह दी कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए थे और किसी ने भी अपने बयान में ये नहीं कहा कि अनंत सिंह ने गोली चलाई थी।
3. दुलारचंद के जिस पोते के बयान पर केस दर्ज हुआ, उसने अपने पिता को जब पहला कॉल किया था तब कहा कि दादा जी की मौत हो गई है, ये नहीं कहा कि उनकी हत्या हुई है।
4. अनंत सिंह एक पॉलिटिशियन हैं और इस वजह से भी लोग उनके ऊपर बेवजह का आरोप लगाते रहते हैं। अब जानिए दुलारचंद हत्याकांड की पूरी कहानी हत्या के दूसरी रात हुई गिरफ्तारी 30 अक्टूबर को मोकामा टाल में दुलारचंद की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा। 1 नवंबर की देर रात पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा खुद अनंत सिंह के आवास मोकामा पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। दुलारचंद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर पर कई जगह गहरे घाव और खून जमने के निशान मिले। फेफड़े (लंग्स) फटे हुए मिले, जिससे अधिक मात्रा में इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। छाती की कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। खासकर दाहिनी ओर रीढ़ की हड्डी (वर्टिब्रा) के पास भी चोटों के निशान मिले। सिर, घुटने, टखने और पीठ पर गहरे जख्म और चोटें पाई गईं। इसी के साथ दाहिने पैर के पास फायरआर्म (गनशॉट) इंजरी का जिक्र, यानी गोली लगने के निशान हैं। दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है। दुलारचंद ने अनंत सिंह की पत्नी को कहा था नाचने वाली दुलारचंद ने हत्या से 2 दिन पहले अनंत सिंह की पत्नी के लिए आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। उन्होंने कहा था, ‘वो नीलम देवी नहीं नीलम खातून है। चुनाव लड़ रही थी तो लोग दरी लेकर दौड़ रहे थे। कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। अनंत सिंह ने उसे रख लिया। दोनों की कोई शादी हुई थी? नीलम देवी भूमिहार थोड़े ही है।’ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुके हैं अनंत सिंह जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कहा है कि वो अब विधानसभा चुनाव का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद जब वो बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से बात की। अनंत सिंह से पूछ गया कि अगला CM कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी तय करेंगे। बिना नीतीश के चुनाव लड़के के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं रहेंगे तो मैं भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। निशांत और तेजस्वी में से आपको कौन अच्छा लगता है। इस सवाल के जवाब को अनंत सिंह टाल गए। ———— अनंत सिंह से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सोनू गैंग ने अनंत सिंह को फिर दिया चैलेंज:समर्थक को जान से मारने की धमकी दी; कहा- मूंछ पर ताव देने वाला कुछ बिगाड़ लेगा क्या मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को सोनू गैंग ने फिर चैलेंज किया है। सोनू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक शख्स को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस दौरान वो कहता है- ‘अनंत तुमको बचा लेगा क्या?’ सोनू यह भी कहता है- ‘जो मूंछ पर ताव देता है, वो मेरे घर पर आया था। क्या कर लिया वो? उसको तो भगा दिए थे।’ पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *