नवादा में राजवल्लभ यादव से मिले अनंत सिंह:आधे घंटे तक परिवार से बातचीत, बेटे की मौत पर जताया दुख, मंत्री राम कृपाल भी रहे मौजूद

नवादा में राजवल्लभ यादव से मिले अनंत सिंह:आधे घंटे तक परिवार से बातचीत, बेटे की मौत पर जताया दुख, मंत्री राम कृपाल भी रहे मौजूद

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नवादा जिले में पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात राजवल्लभ यादव के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद संवेदना व्यक्त करने के लिए हुई। जानकारी के अनुसार, मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद अपने गांव गए थे। इसके बाद वे सीधे नवादा जिले के पथरा इंग्लिश गांव स्थित पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के आवास पर पहुंचे। मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें.. यहां अनंत सिंह ने राजवल्लभ यादव से लगभग आधा घंटा तक बातचीत की। इस दौरान मंत्री रामकृपाल यादव भी उपस्थित थे और उन्होंने भी परिवार से देर तक बातचीत की। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के पुत्र का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। अनंत सिंह का आगमन 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ था। इस दुख की घड़ी में अनंत सिंह पूरे परिवार के साथ खड़े नजर आए। राजवल्लभ यादव और उनकी पत्नी, जो नवादा की जदयू विधायक विभा देवी हैं, भी मुलाकात करने आ रहे लोगों से मिल रही हैं। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नवादा जिले में पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात राजवल्लभ यादव के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद संवेदना व्यक्त करने के लिए हुई। जानकारी के अनुसार, मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद अपने गांव गए थे। इसके बाद वे सीधे नवादा जिले के पथरा इंग्लिश गांव स्थित पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के आवास पर पहुंचे। मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें.. यहां अनंत सिंह ने राजवल्लभ यादव से लगभग आधा घंटा तक बातचीत की। इस दौरान मंत्री रामकृपाल यादव भी उपस्थित थे और उन्होंने भी परिवार से देर तक बातचीत की। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के पुत्र का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। अनंत सिंह का आगमन 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ था। इस दुख की घड़ी में अनंत सिंह पूरे परिवार के साथ खड़े नजर आए। राजवल्लभ यादव और उनकी पत्नी, जो नवादा की जदयू विधायक विभा देवी हैं, भी मुलाकात करने आ रहे लोगों से मिल रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *