मोकामा के विधायक और कद्दावर नेता अनंत सिंह आज बिहार शरीफ पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अनंत सिंह ने यहां मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि नीतीश के बाद निशांत ही सीएम फेस है। दरअसल, अनंत सिंह नवादा की विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे अखिलेश यादव की सड़क हादसे में हुई असामयिक मृत्यु के बाद शोकाकुल परिवार से मिलने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में वे बिहार शरीफ स्थित पूर्व विधायक के आवास पर रुके, जहां उन्होंने राजनीति और व्यक्तिगत निष्ठा से जुड़े कई अहम सवालों पर बेबाक टिप्पणी की। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे बिहार के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का समर्थन किया। अनंत सिंह ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश के बाद निशांत ही मुख्यमंत्री बनें। नीतीश की सादगी-क्वालिटी निशांत में भी दिखती अनंत सिंह ने निशांत की योग्यता पर जोर देते हुए कहा कि वह उच्च शिक्षित हैं और उनमें नेतृत्व की बेहतरीन खूबियां हैं। उन्होंने तर्क दिया कि कम से कम अपने पिता के कुछ गुण तो उनमें होंगे ही। मुख्यमंत्री की सादगी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश के हाथ में एक अंगूठी तक नहीं है, और यही ईमानदारी व सादगी वाली क्वालिटी निशांत में भी दिखती है। अपनी राजनीतिक भविष्य की योजना स्पष्ट करते हुए अनंत सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहते हैं, तो वे स्वयं भी विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने बेटों के राजनीति में प्रवेश के द्वार खुले रखते हुए कहा कि यदि वे जनता की सेवा करना चाहेंगे, तो निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार की दिल्ली की राजनीति में बढ़ती सक्रियता और उनके प्रभाव कम होने की अटकलों को खारिज करते हुए विधायक ने कहा कि दिल्ली कोई दूर नहीं है और कुर्सी छोड़ने से कद छोटा नहीं होता। समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आज भी नीतीश जी के साथ है और उनके मार्गदर्शन में बिहार का विकास और भी तेजी से होगा। पहली बार बिहार शरीफ आगमन पर शहर में हुए बदलावों के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे इससे पहले कभी यहां नहीं आए थे, लेकिन पूरे बिहार की तरह यहां भी विकास की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस दौरान पूर्व विधायक के आवास पर समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा रहा। मोकामा के विधायक और कद्दावर नेता अनंत सिंह आज बिहार शरीफ पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अनंत सिंह ने यहां मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि नीतीश के बाद निशांत ही सीएम फेस है। दरअसल, अनंत सिंह नवादा की विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे अखिलेश यादव की सड़क हादसे में हुई असामयिक मृत्यु के बाद शोकाकुल परिवार से मिलने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में वे बिहार शरीफ स्थित पूर्व विधायक के आवास पर रुके, जहां उन्होंने राजनीति और व्यक्तिगत निष्ठा से जुड़े कई अहम सवालों पर बेबाक टिप्पणी की। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे बिहार के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का समर्थन किया। अनंत सिंह ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश के बाद निशांत ही मुख्यमंत्री बनें। नीतीश की सादगी-क्वालिटी निशांत में भी दिखती अनंत सिंह ने निशांत की योग्यता पर जोर देते हुए कहा कि वह उच्च शिक्षित हैं और उनमें नेतृत्व की बेहतरीन खूबियां हैं। उन्होंने तर्क दिया कि कम से कम अपने पिता के कुछ गुण तो उनमें होंगे ही। मुख्यमंत्री की सादगी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इतने साल तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश के हाथ में एक अंगूठी तक नहीं है, और यही ईमानदारी व सादगी वाली क्वालिटी निशांत में भी दिखती है। अपनी राजनीतिक भविष्य की योजना स्पष्ट करते हुए अनंत सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहते हैं, तो वे स्वयं भी विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने बेटों के राजनीति में प्रवेश के द्वार खुले रखते हुए कहा कि यदि वे जनता की सेवा करना चाहेंगे, तो निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार की दिल्ली की राजनीति में बढ़ती सक्रियता और उनके प्रभाव कम होने की अटकलों को खारिज करते हुए विधायक ने कहा कि दिल्ली कोई दूर नहीं है और कुर्सी छोड़ने से कद छोटा नहीं होता। समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आज भी नीतीश जी के साथ है और उनके मार्गदर्शन में बिहार का विकास और भी तेजी से होगा। पहली बार बिहार शरीफ आगमन पर शहर में हुए बदलावों के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे इससे पहले कभी यहां नहीं आए थे, लेकिन पूरे बिहार की तरह यहां भी विकास की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस दौरान पूर्व विधायक के आवास पर समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।


