कमर दर्द और हैमस्ट्रिंग की जकड़न से राहत, अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर ने बताया प्राचीन हिंदू वॉरियर योग का असरदार तरीका

कमर दर्द और हैमस्ट्रिंग की जकड़न से राहत, अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर ने बताया प्राचीन हिंदू वॉरियर योग का असरदार तरीका

Hindu Warrior Pose: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और घंटों लैपटॉप के सामने बैठने की मजबूरी ने हमें कमर दर्द और शरीर की जकड़न जैसी प्रॉब्लम दे दी है। अगर आप भी सुबह उठते ही पीठ में खिंचाव महसूस करते हैं या आपके पैरों की मसल्स पत्थर जैसी सख्त हो गई हैं, तो सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना का एक खास नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। ​विनोद चन्ना, जो अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर है उन्होंने हाल ही में प्राचीन हिंदू वॉरियर योग की एक झलक साझा की है। यह तकनीक न केवल शरीर को लचीला बनाती है, बल्कि पुराने से पुराने दर्द में भी राहत देती है।

​क्यों आती है मांसपेशियों में जकड़न?

​अक्सर लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से हमारी जांघों के पीछे की मसल्स(Hamstrings) और लोअर बैक में तनाव पैदा हो सकता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह आपके चलने-फिरने के ढंग (Posture) को बिगाड़ सकता है। चन्ना के अनुसार, यह योग पद्धति विशेष रूप से हिप ओपनर के रूप में काम करती है।

​प्राचीन हिंदू वॉरियर योग को करने का सही तरीका

​इस अभ्यास को आप वर्कआउट से पहले वार्म-अप के तौर पर या बाद में स्ट्रेचिंग के लिए कर सकते हैं। इसे करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • शुरुआत- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने कंधों को ढीला छोड़ें और रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें।
  • ​पैरों की पोजीशन- एक पैर को पीछे की ओर ले जाएं। आगे वाले घुटने को थोड़ा मोड़ें और पीछे वाले पैर को जमीन पर मजबूती से टिकाकर सीधा रखें।
  • ​हाथों का मूवमेंट- अपने दोनों हाथों को आसमान की तरफ उठाएं या कंधों के समान फैलाएं। इस दौरान अपने पेट को टाइट रखें।
  • ​होल्ड और सांस- इस पोजीशन में 20 से 30 सेकंड तक रुकें और लंबी गहरी सांसें लें।

​इस योग क्या- क्या फायदे हैं

  • यह टाइट मस्ल्स को खोलता है, जिससे बॉडी में फुर्ती आती है।
  • लोअर बैक की मसल्स को स्ट्रेच कर यह दर्द को जड़ से कम करने में मदद कर सकता है।
  • ​इस पोज से पैरों और कोर की मसल्स टोन होती हैं।
  • गहरी सांस लेने की प्रोसेस स्ट्रेस को कम कर मन को शांत रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *