अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन-जामनगर के सभी गांवों को भोज:1 लाख गायों को छप्पन भोग कराया; शाहरुख-रणवीर समेत कई सेलेब्रिटी शामिल, PHOTOS

अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन-जामनगर के सभी गांवों को भोज:1 लाख गायों को छप्पन भोग कराया; शाहरुख-रणवीर समेत कई सेलेब्रिटी शामिल, PHOTOS

कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। अनंत ने गुरुवार को जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग लगाया। जामनगर के आसपास के गांवों में भोज का आयोजन किया गया था। भोज में आई महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। जामनगर के गांवों में बच्चों को स्कूल किट बांटी गई। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है। अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेशन, 11 फोटोज… ——————– अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है। इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *