औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहा था

औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मदनपुर इलाके के चांद बीघा गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र दिलीप कुमार(27) के तौर पर हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पीपरडीह मोड़ के पास की है। मृतक के भाई अरुन्जय कुमार ने बताया कि दिलीप चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। साथ में मृत्युंजय कुमार भी थी। पीपरडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घर में मचा कोहराम स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाक्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। दिलीप कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। करीब चार साल पहले उसकी शादी सोनी देवी से हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। गांव में ही ऑनलाइन सेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मदनपुर इलाके के चांद बीघा गांव निवासी अशोक चौधरी के पुत्र दिलीप कुमार(27) के तौर पर हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पीपरडीह मोड़ के पास की है। मृतक के भाई अरुन्जय कुमार ने बताया कि दिलीप चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। साथ में मृत्युंजय कुमार भी थी। पीपरडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घर में मचा कोहराम स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाक्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। दिलीप कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। करीब चार साल पहले उसकी शादी सोनी देवी से हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। गांव में ही ऑनलाइन सेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *