अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, एक मौत:2 घायल, तेज टक्कर से हवा में उछलकर गिरे, नामकरण संस्कार से लौट रहे थे

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, एक मौत:2 घायल, तेज टक्कर से हवा में उछलकर गिरे, नामकरण संस्कार से लौट रहे थे

पीलीभीत के बीसलपुर-बरेली मार्ग पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नामकरण संस्कार की दावत से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यह हादसा बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसरा निवासी जितेंद्र और उनके मित्र लवी (30) पुत्र राकेश कुमार गंगवार के साथ हुआ। दोनों ग्राम अखोली में एक नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बीसलपुर-बरेली रोड पर अक्स पब्लिक इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष हालात के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों लहूलुहान हालत में तड़पते रहे। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 108 एम्बुलेंस से CHC, फिर जिला अस्पताल रेफर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हालांकि, इलाज के दौरान लवी (30) ने दम तोड़ दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ लवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन बेसुध हैं। वहीं घायल जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *