बिहार ग्रामीण बैंक में महिला से 28 हजार की ठगी:नया टोला शाखा में हुई वारदात, CCTV में कैद हुए ठग

बिहार ग्रामीण बैंक में महिला से 28 हजार की ठगी:नया टोला शाखा में हुई वारदात, CCTV में कैद हुए ठग

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार को ठगी की घटना सामने आई। बैंक में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला से 28 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गए। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की पहचान दावां पंचायत के खदरा गांव निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है, जो जय भगवान सिंह की पत्नी हैं। पुष्पा देवी जीविका के अंतर्गत सामुदायिक उत्प्रेरक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस संबंध में जगदीशपुर थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुष्पा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि सोमवार दोपहर वह ग्राम संगठन ‘बादल समूह’ की 70 हजार 770 रुपये की राशि जमा करने बैंक पहुंची थीं। इसी दौरान बैंक में पहले से मौजूद दो युवक उनके पास आए और सौ-सौ रुपये के नोटों के रूप में खुदरा मांगने लगे। जब पुष्पा देवी रुपये गिन रही थीं, तभी दोनों युवकों ने उनके हाथ से 28 हजार रुपये झपट लिए और तेजी से बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गए। इस घटना के बाद भी उन्होंने शेष 41 हजार 770 रुपये बैंक में सुरक्षित जमा कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जगदीशपुर थाना की पुलिस टीम ने बैंक जाकर फुटेज का अवलोकन किया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार को ठगी की घटना सामने आई। बैंक में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला से 28 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गए। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की पहचान दावां पंचायत के खदरा गांव निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है, जो जय भगवान सिंह की पत्नी हैं। पुष्पा देवी जीविका के अंतर्गत सामुदायिक उत्प्रेरक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस संबंध में जगदीशपुर थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुष्पा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि सोमवार दोपहर वह ग्राम संगठन ‘बादल समूह’ की 70 हजार 770 रुपये की राशि जमा करने बैंक पहुंची थीं। इसी दौरान बैंक में पहले से मौजूद दो युवक उनके पास आए और सौ-सौ रुपये के नोटों के रूप में खुदरा मांगने लगे। जब पुष्पा देवी रुपये गिन रही थीं, तभी दोनों युवकों ने उनके हाथ से 28 हजार रुपये झपट लिए और तेजी से बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गए। इस घटना के बाद भी उन्होंने शेष 41 हजार 770 रुपये बैंक में सुरक्षित जमा कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जगदीशपुर थाना की पुलिस टीम ने बैंक जाकर फुटेज का अवलोकन किया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *