सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मारपीट की घटना में 52 वर्षीय सुरेन्द्र यादव की मौत हो गई। मामले को लेकर सुपौल एसपी शरथ आरएस ने बुधवार दोपहर प्रेस रिलीज जारी कर घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन को सूचना मिली कि ग्राम बैजनाथपुर वार्ड संख्या-01 में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की त्वरित जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 10 फरवरी की संध्या सुरेन्द्र यादव (उम्र 52 वर्ष), पिता स्वर्गीय दीनानाथ यादव, निवासी मठाही वार्ड संख्या-4, थाना व जिला मधेपुरा, अपने मित्र नुनु लाल यादव के घर बैजनाथपुर आए हुए थे। भंडारे के दौरान हुआ हादसा,डांट-फटकार कर हटाया बताया गया कि नुनु लाल यादव के घर के बगल में भंडारा का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे स्थानीय बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। सुरेन्द्र यादव ने बीच-बचाव करते हुए बच्चों को डांट-फटकार कर वहां से हटा दिया। इसी बात को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने खुन्नस पाल ली। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश यादव, पिता सियाराम यादव, तथा अन्य लोगों ने सुरेन्द्र यादव के साथ मारपीट की। मारपीट के क्रम में सुरेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। एसपी बोले- पुलिस मामले की जांच में जुटी एसपी ने बताया कि मामले में किशनपुर थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मारपीट की घटना में 52 वर्षीय सुरेन्द्र यादव की मौत हो गई। मामले को लेकर सुपौल एसपी शरथ आरएस ने बुधवार दोपहर प्रेस रिलीज जारी कर घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन को सूचना मिली कि ग्राम बैजनाथपुर वार्ड संख्या-01 में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की त्वरित जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि दिनांक 10 फरवरी की संध्या सुरेन्द्र यादव (उम्र 52 वर्ष), पिता स्वर्गीय दीनानाथ यादव, निवासी मठाही वार्ड संख्या-4, थाना व जिला मधेपुरा, अपने मित्र नुनु लाल यादव के घर बैजनाथपुर आए हुए थे। भंडारे के दौरान हुआ हादसा,डांट-फटकार कर हटाया बताया गया कि नुनु लाल यादव के घर के बगल में भंडारा का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे स्थानीय बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। सुरेन्द्र यादव ने बीच-बचाव करते हुए बच्चों को डांट-फटकार कर वहां से हटा दिया। इसी बात को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने खुन्नस पाल ली। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश यादव, पिता सियाराम यादव, तथा अन्य लोगों ने सुरेन्द्र यादव के साथ मारपीट की। मारपीट के क्रम में सुरेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। एसपी बोले- पुलिस मामले की जांच में जुटी एसपी ने बताया कि मामले में किशनपुर थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।


