दरभंगा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना एसएच-56 पर बिरौल-बेनीपुर मार्ग की है। मृतक बिंदेश्वर साहू (65) नवटोल गांव के रहने वाले थे। रविवार रात खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे। इस दौरान सुपौल बाजार की ओर से आ रहे बाइक सवार मो. अजहरूद्दीन ने उन्हें टक्कर मार दी। पास में खड़ी भाई राधे साहू की पत्नी रेखा देवी(42) भी चपेट में आ गईं। परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए दरभंगा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बिंदेश्वर साहू की हालत बिगड़ गई। इसके बाद नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेखा देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। गृह प्रवेश से पहले जान चली गई मृतक के छोटे बेटे कारी साहु ने बताया कि नए घर का गृह प्रवेश होना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। हमारी खुशियां मातम में बदल गईं। पंचायत की मुखिया पूजा देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दरभंगा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना एसएच-56 पर बिरौल-बेनीपुर मार्ग की है। मृतक बिंदेश्वर साहू (65) नवटोल गांव के रहने वाले थे। रविवार रात खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहे थे। इस दौरान सुपौल बाजार की ओर से आ रहे बाइक सवार मो. अजहरूद्दीन ने उन्हें टक्कर मार दी। पास में खड़ी भाई राधे साहू की पत्नी रेखा देवी(42) भी चपेट में आ गईं। परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए दरभंगा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बिंदेश्वर साहू की हालत बिगड़ गई। इसके बाद नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेखा देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। गृह प्रवेश से पहले जान चली गई मृतक के छोटे बेटे कारी साहु ने बताया कि नए घर का गृह प्रवेश होना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। हमारी खुशियां मातम में बदल गईं। पंचायत की मुखिया पूजा देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


