युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गला दबाने की कोशिश:प्रयागराज में मनबढ़ युवकों ने की घटना, पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR

युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गला दबाने की कोशिश:प्रयागराज में मनबढ़ युवकों ने की घटना, पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR

प्रयागराज में मामूली विवाद में एक युवक को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया। इसके बाद उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायल युवक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है जिसके आधार पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
लूकरगंज का रहने वाला
ऋषभ केशरवानी लूकरगंज का रहने वाला है और व्यापार करता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात 1-1.30 बजे वह अपने प्रतिष्ठान से लौट रहा था। रास्ते में उसकी बुआ का लड़का शैलेन्द्र खड़ा था जिसे देखकर वह रुक गया। आरोप है कि तभी वहां खड़े मनीष केशरवानी और शाभित गुप्ता उससे गालीगलौच करने लगे। आपत्ति करने पर उसे मारना चालू कर दिया। इसके बाद मनीष ने प्रशान्त केशरवानी, सागर केशरवानी, कृष्णा केशरवानी को आवाज लगाकर बुलाया और कहा इसे गैराज में ले चलो।
पांचों मिलकर खींच ले गए गैराज के अंदर
आरोप है कि इसके बाद पांचो मिलकर उसे गैराज के अंदर मारते पीटते हुए ले गए और वहां डंडों से पिटाई की। साथ ही दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। पांचों व्यक्तियों और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद मरा हुआ समझकर उसके गले से लगभग 24 ग्राम सोने की चेन निकालकर चले गए।
राहगीर की मदद से भाई को किया फोन
कुछ देर बाद हो जाने पर वह किसी तरह से वहां से भाग और एक राहगीर की मदद से अपने भाई को फोन किया। इस घटना में उसका पर्स भी गायब हो गया जिसमें 3400 रुपए भी थे। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसे देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *