करनाल में व्यापारी को चाकू मारकर लूटने की कोशिश:बैग छीनने के विरोध पर टांग पर वार; शोर मचाने पर हमलावर फरार

करनाल में व्यापारी को चाकू मारकर लूटने की कोशिश:बैग छीनने के विरोध पर टांग पर वार; शोर मचाने पर हमलावर फरार

करनाल जिले के रेलवे रोड पर सोमवार रात एक व्यापारी से लूट का प्रयास किया गया। चार लुटेरे व्यापारी के पास पहुंचे और बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने उसकी टांग पर चाकू मार दिया। घायल व्यापारी ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को साथियों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम सेक्टर-33 के संजय अरोड़ा रेलवे रोड पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग का ऑफिस चलाते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे वह ऑफिस से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास लैपटॉप वाले बैग में करीब 60 से 70 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। इसी दौरान चार युवक उनके पास पहुंचे। इनमें से एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा हुआ था और उसने चेहरा ढका हुआ था, जबकि बाकी तीन युवक पैदल ही उनके पास आए। बैग देने से मना करने पर हमला संजय अरोड़ा ने बताया कि तीनों युवक उनके पास आए और उनमें से एक ने बैग देने को कहा। उन्होंने बैग देने से मना कर दिया और विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने अपने साथी को चाकू निकालने के लिए कहा, तभी उन्होंने अपने हाथ में पकड़ा टिफिन एक लुटेरे के मुंह पर दे मारा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उनकी टांग पर चाकू घोंप दिया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने जोर से शोर मचा दिया। कैश सुरक्षित रहा, भीड़ देख भागे आरोपी शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। संजय अरोड़ा ने बताया कि बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपए सुरक्षित बच गए। उन्होंने कहा कि अगर वह विरोध नहीं करते तो बदमाश कैश लेकर फरार हो जाते। घटना के बाद उनके साथी उन्हें तुरंत करनाल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *